विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Update: रांची में 7 साल के बच्‍चा-बच्‍ची को कोरोना, फिर मिले 8 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

By Alok ShahiEdited By:
Published: Tue, 05 May 2020 07:17 PM (IST)Updated: Wed, 06 May 2020 07:34 PM (IST)

Ranchi Coronavirus Cases News Update जमशेदपुर के एमजीएम में कोरोना जांच के दौरान मंगलवार को छह नए मामले सामने आए ...और पढ़ें

Coronavirus Update: रांची में 7 साल के बच्‍चा-बच्‍ची को कोरोना, फिर मिले 8 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Coronavirus Update: रांची में 7 साल के बच्‍चा-बच्‍ची को कोरोना, फिर मिले 8 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Ranchi Coronavirus Cases News Update झारखंड में दो दिनों बाद कोरोना के एक साथ 10 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 8 मरीज रांची के हिंदपीढ़ी तथा दो दुमका के हैं। उपराजधानी दुमका में पहली बार कोई कोरोना संक्रमित मिला है। अबतक यह जिला ग्रीन जोन में शामिल था। राज्य में पिछले लगातार दो दिनों (रविवार और सोमवार)  तक कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला था। इससे लोग राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन मंगलवार को एक साथ 10 नए संक्रमित मिले। राहत की खबर यह भी है कि मंगलवार को कुल छह मरीजों ने कोरोना को हराया भी है। ये सभी मंगलवार को संक्रमण मुक्त पाए गए। इनमें पांच हिंदपीढ़ी और एक गिरिडीह के हैं। गिरिडीह का मरीज कोडरमा में पॉजिटिव पाया गया था। अब गिरिडीह में केवल एक मरीज संक्रमित है, जो ठीक हुए मरीज की मां है।

संक्रमित में सात-आठ साल के दो बच्चे भी

 मंगलवार को हिंदपीढ़ी में मिले आठ नए मरीजों में एक आठ साल का बच्चा तथा सात साल की बच्ची भी है। इनके अलावा 27 से 30 वर्ष की तीन महिलाएं तथा 28 से 45 वर्ष के तीन पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। दुमका का दोनों मरीज 25 से 30 वर्ष का युवक है।

राज्य में बढ़कर 125 हुई कोरोना मरीजों की संख्या

झारखंड में मंगलवार को 10 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें रांची के 8 और दुमका के 2 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 125 हो गई है। एमजीएम जमशेदपुर में कोरोना जांच के दौरान मंगलवार को 6 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना संक्रमण के 2 मामले रांची के रिम्‍स और 2 मामले पीएमसीएच, धनबाद से सामने आए हैं। इस तरह आज झारखंड में कुल 10 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़कर 125 हो गई है। जमशेदपुर के एमजीएम में पहली बार एक साथ 6 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। आज के 8 कोरोना संक्रमित राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले हैं। दो दिनों तक कोई नया मामला सामने नहीं आने के बाद आज एक दिन में कुल 10 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है।

रांची में मिले कोरोना के आठ नए मरीज, दुमका में भी दो संक्रमित

मंगलवार को कुल 10 नए मरीज मिले। छह की जांच एमजीएम, दो की पीएमसीएच धनबाद तथा दो मरीजों की रिम्स में जांच हुई थी। आज की जांच में सामने आए 8 कोरोना संक्रमित राजधानी रांची के रहने वाले हैं। जबकि दो मरीज दुमका के रहने वाले हैं। इसके साथ ही राज्‍य का 12वां जिला दुमका भी कोरोना से संक्रमित हो गया है। इस बीच मंगलवार को झारखंड के लिए एक राहत की खबर भी आई है। कोरोना वायरस की चपेट में रहे नौ मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं। ये सभी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले हैं।

रांची में ही कोरोना के 91 केस, अधिसंख्य हिंदपीढ़ी के

मंगलवार को रांची में मिले आठ नए मरीज सभी हिंदपीढ़ी के ही हैं। कुछ मरीज उसके आसपास के क्षेत्र ग्वाला टोली और सेकंड स्ट्रीट के हैं। चार मरीज एक ही परिवार के सदस्य हैं। एक 45 वर्षीय तथा 27 वर्षीय पुरूष के अलावा सात साल का बच्चा भी संक्रमित पाया गया है। रांची में आठ नए मरीज मिलने से यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है।

वेस्टइंडीज का जमाती भी हुआ कोरोना संक्रमण मुक्त, रिम्स से होगा डिस्चार्ज

इसी तरह, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। इनमें से 34 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं, वहीं तीन की मौत हुई है। इधर, मंगलवार को आठ मरीजों को रिम्स कोरोना अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इनमें पांच मंगलवार को जांच में संक्रमण मुक्त पाए गए जबकि तीन की रिपोर्ट पूर्व में ही निगेटिव आई थी। वेस्टइंडीज का जमाती भीकोरोना संक्रमण मुक्त हो गया है। उसे कल रिम्स से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मलेशिया की महिला पहले ही कोरोना संक्रमण मुक्त हो चुकी है।

गुड़गांव से लौटा था दुमका का मरीज

दुमका में मिले दोनों मरीज गुड़गांव से संक्रमित होकर आया था। दोनों एक मई को लौटा था, जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया था।

642 सैंपल की जांच, 632 की रिपोर्ट निगेटिव

मंगलवार को झारखंड में कुल 642 संभावित मरीजों के सैंपल की जांच हुई। इनमें 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 632 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कोरोना के अबतक कहां कितने मरीज

  • रांची : 91 
  • बोकारो : 10 
  • हजारीबाग : 03 
  • धनबाद : 02 
  • गिरिडीह : 02 
  • सिमडेगा : 02 
  • देवघर : 04 
  • गढ़वा : 03  
  • पलामू :  03 
  • जामताड़ा : 02
  • गोड्डा : 01
  • दुमका : 02

झारखंड में बढ़कर 125 हुई कोरोना मरीजों की संख्या

मंगलवार को मिले 10 नए मामलों के बाद झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 125 पर पहुंच गया है। जबकि अकेले राजधानी रांची में कुल 91 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। रांची और बोकारो में एक-एक कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक अबतक झारखंड में कुल 37 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्‍त होकर जिंदगी की जंग जीतने में सफल रहे हैं।