विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा में रांची से अलीपुरद्वार जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा पूजा स्पेशल ट्रेनें; जानें रूट और टाइमिंग

Published: Sun, 27 Sep 2026 06:30 AM (IST)

रेलवे ने दुर्गापूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची और अलीपुरद्वार के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन ...और पढ़ें

रांची-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन।

रांची-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन।

जागरण संवाददाता, रांची। दुर्गापूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से रांची और अलीपुरद्वार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेन संख्या 08661/08662 रांची-अलीपुरद्वार-रांची साप्ताहिक पूजा स्पेशल का परिचालन पांच-पांच फेरे किया जाएगा। इससे रांची सहित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों से अलीपुरद्वार और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

12 अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार रांची से खुलेगी

ट्रेन संख्या 08661 रांची-अलीपुरद्वार साप्ताहिक पूजा स्पेशल 12 अक्टूबर से नौ नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को रांची से रवाना होगी। इस दौरान ट्रेन के कुल पांच फेरे होंगे। ट्रेन रांची से रात 23:25 बजे खुलेगी। रांची से खुलने के बाद ट्रेन मुरी 00:35 बजे पहुंचेगी और 00:40 बजे रवाना होगी। झालिदा 00:55 बजे पहुंचेगी और 00:57 बजे रवाना होगी।

बोकारो स्टील सिटी 01:40 बजे पहुंचकर 01:50 बजे खुलेगी। धनबाद 04:25 बजे पहुंचकर 04:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन जसीडीह 07:45 बजे पहुंचेगी और 07:47 बजे खुलेगी। किउल 09:48 बजे पहुंचकर 09:50 बजे रवाना होगी। कटिहार 15:15 बजे पहुंचेगी और 15:25 बजे खुलेगी। सिलीगुड़ी 21:15 बजे पहुंचकर 22:00 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन अलीपुरद्वार पहुंचेगी।

बुधवार को अलीपुरद्वार से चलेगी वापसी ट्रेन

ट्रेन संख्या 08662 अलीपुरद्वार-रांची साप्ताहिक पूजा स्पेशल 14 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को अलीपुरद्वार से रवाना होगी। इस ट्रेन के भी कुल पांच फेरे होंगे। ट्रेन अलीपुरद्वार से सुबह 07:00 बजे खुलेगी।अलीपुरद्वार से खुलने के बाद ट्रेन सिलीगुड़ी 12:50 बजे पहुंचेगी और 13:30 बजे रवाना होगी। कटिहार 19:25 बजे पहुंचकर 19:35 बजे खुलेगी।

किउल 00:30 बजे पहुंचकर 00:32 बजे रवाना होगी। जसीडीह 02:18 बजे पहुंचकर 02:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन धनबाद 05:00 बजे पहुंचेगी और 05:05 बजे खुलेगी। बोकारो स्टील सिटी 07:00 बजे पहुंचकर 07:05 बजे रवाना होगी। झालिदा 07:43 बजे पहुंचकर 07:45 बजे रवाना होगी। मुरी 07:58 बजे पहुंचकर 08:00 बजे खुलेगी। इसके बाद ट्रेन रांची पहुंचेगी।

22 कोच की होगी पूजा स्पेशल

पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इसमें एसएलआरडी के दो, सामान्य श्रेणी के दो, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 15, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच शामिल होगा। इस ट्रेन के परिचालन से दुर्गापूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- रांची से गयाजी जाना होगी आसान! पितृपक्ष पर वंदेभारत सहित स्पेशल ट्रेनें; जानें आपकी सुविधानुसार कौन-सी ट्रेन सही

यह भी पढ़ें- 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक प्रभावित रहेंगी रांची से चलनेवाली कई ट्रेनें, झारसुगुड़ा में नॉन-इंटरलॉकिंग से 34 ट्रेनें रद