विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची एयरपोर्ट पर 6 उड़ानें रद, अब 1 दिसंबर से 16 जनवरी तक नहीं उड़ेगी सुबह की दिल्ली फ्लाइट

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:44 AM (IST)

गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 50 में से 6 निर्धारित उड़ानें रद होने से विमान परिचालन प्रभावित रहा, जिससे 7,362 यात्रियों में से कई को परेशानी हुई। 

रांची एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइटें रद। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रांची एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइटें रद। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. गुरुवार को रांची एयरपोर्ट पर 6 उड़ानें रद हुईं।

  2. कुल 7,362 यात्रियों ने हवाई सफर किया।

  3. दिल्ली और कोलकाता रूट की उड़ानें प्रभावित रहीं।

जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार को विमान परिचालन प्रभावित रहा। एयरपोर्ट के दैनिक परिचालन प्रतिवेदन के अनुसार, गुरुवार को कुल 50 विमानों के आवागमन का शेड्यूल निर्धारित था, लेकिन 44 विमानों का ही परिचालन हो सका। इस दौरान छह निर्धारित उड़ानों का परिचालन नहीं हुआ।

गुरुवार को एयरपोर्ट से कुल 7,362 यात्रियों ने हवाई सफर किया। इनमें 3,458 यात्री रांची पहुंचे, जबकि 3,904 यात्रियों ने यहां से दूसरे शहरों के लिए उड़ान भरी। इस तरह आगमन की तुलना में 446 अधिक यात्रियों ने रांची से प्रस्थान किया।

दिल्ली और कोलकाता रूट की उड़ाने रद

दिनभर में दिल्ली और कोलकाता रूट की उड़ानों के रद होने की जानकारी सामने आई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 9:55 बजे रांची से दिल्ली जाने वाली आइएक्स 1047 और इंडिगो की शाम 7:15 बजे रांची से कोलकाता जाने वाली 6ई 7466 रद रही।

इसका असर यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर पड़ा। खासकर दिल्ली से आगे कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी है। वहीं, सुबह की दिल्ली उड़ान को एक दिसंबर से 16 जनवरी तक स्थगित रखने के फैसले से भी यात्रियों की चिंता बढ़ी है।

एक सप्ताह का आंकड़ा भी चिंताजनक है। 13 से 19 नवंबर के बीच निर्धारित 342 विमानों में 334 का ही परिचालन हुआ। यानी निर्धारित परिचालन की तुलना में आठ विमान कम चले।

यह भी पढ़ें- रांची नगर निगम के 10 कंप्यूटर ऑपरेटर को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने दिया नियमितीकरण पर विचार का निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।