विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची रेलमंडल की 14 ट्रेनें जून में रहेगी रद, सूरत-मुंबई-पुणे-हैदराबाद जाने वाले हजारों यात्री प्रभावित

Published: Sat, 09 May 2026 02:03 PM (IST)

बिलासपुर मंडल में विकास कार्य और नॉन-इंटरलाकिंग के कारण जून माह में रांची रेल मंडल से जुड़ी 14 ट्रेनें रद्द ...और पढ़ें

AI Generated Image

AI Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में विकास कार्य एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची रेल मंडल से खुलने और गुजरने वाली करीब 14 ट्रेनों को जून माह में अलग-अलग तिथियों में रद किया गया है। रेलवे के अनुसार, इस कार्य का उद्देश्य रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।

ट्रेनों के रद रहने से करीब 25 हजार यात्री सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करनी पड़ सकती है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पहले ही ट्रेनों के रद रहने की सूचना जारी कर दी है, ताकि लोग समय रहते अपनी यात्रा योजना में बदलाव कर सकें।

रेल अधिकारियों के अनुसार बिलासपुर मंडल में चल रहे विकास कार्य के दौरान नान इंटरलाकिंग प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस दौरान रेल परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसके कारण कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद करने का निर्णय लिया गया है।

रांची रेल मंडल से जुड़ी ये ट्रेनें रहेंगी रद

  • ट्रेन संख्या 22845 पुणे–हटिया एक्सप्रेस, 10 जून एवं 14 जून को रद रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस, 12 जून एवं 15 जून को रद रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 22358 गया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (वाया रांची), 10 जून को रद रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गया एक्सप्रेस (वाया रांची), 12 जून को रद रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 17321 वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस (वाया रांची), 12 जून को रद रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह–वास्को द गामा एक्सप्रेस (वाया रांची), 15 जून को रद रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस (वाया रांची), 11 जून को रद रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया रांची), 14 जून को रद रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 17007 चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस (वाया रांची), 9 जून एवं 13 जून को रद रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया रांची), 9 जून एवं 12 जून को रद रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस (वाया रांची), 13 जून को रद रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया रांची), 15 जून को रद रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 12812 हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12 जून एवं 13 जून को रद रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–हटिया एक्सप्रेस, 14 जून एवं 15 जून को रद रहेगी।

यह भी पढ़ें- Train Route Change: नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से नीलांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग बदले, कुछ के समय में हुआ बदलाव

यह भी पढ़ें- पलामू से सीधे जयपुर जाना हुआ आसान, ट्रेन की मिली मंजूरी; चेक करें रूट और शेड्यूल