Train Route Change: नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से नीलांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग बदले, कुछ के समय में हुआ बदलाव
बालेश्वर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रांची। खड़गपुर मंडल अंतर्गत बालेश्वर स्टेशन पर होने वाले नॉन इंटरलाकिंग कार्य का असर लंबी दूरी की कई ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
नीलांचल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार टर्मिनल–पुरी नीलांचल एक्सप्रेस (वाया मुरी) 14 जुलाई, 19 जुलाई, 21 जुलाई और 24 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल–टाटानगर–हिजली–बालेश्वर–भद्रक–जखपुरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल–कांड्रा–सीनी–राजखरसावां–नयागढ़–जखपुरा होकर चलेगी।
नई दिल्ली–भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस का भी मार्ग बदला
ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली–भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (वाया मुरी) 14 जुलाई, 21 जुलाई और 22 जुलाई को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन चांडिल–कांड्रा–सीनी–राजखरसावां–नयागढ़–जखपुरा होकर चलेगी।
भुवनेश्वर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी बदले रास्ते से चलेगी
ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (वाया मुरी) 19 जुलाई, 21 जुलाई और 24 जुलाई को जखपुरा–नयागढ़–राजखरसावां–सीनी–कांड्रा–चांडिल मार्ग से संचालित होगी। सामान्य दिनों में यह ट्रेन जखपुरा–भद्रक–बालेश्वर–हिजली–टाटानगर–चांडिल मार्ग से चलती है।
भुवनेश्वर–नई दिल्ली राजधानी एक घंटे देरी से खुलेगी
ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 16 जुलाई और 17 जुलाई को अपने निर्धारित समय से 60 मिनट विलंब से भुवनेश्वर से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली–भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 18 जुलाई को अपने निर्धारित समय से 60 मिनट देरी से नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी।
