निशा भगत केस में CBI जांच पर बोले राकेश सिन्हा, कहा- परिवार की मांग पूरी करना सरकार की प्रतिबद्धता
राकेश सिन्हा ने निशा भगत मृत्यु मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह ...और पढ़ें
HighLights
निशा भगत मृत्यु मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा।
राकेश सिन्हा ने इसे सरकार की प्रतिबद्धता बताया।
डिजिटल डेस्क, रांची। आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मृत्यु मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि निशा भगत झारखंड की बेटी और आदिवासी समाज से थीं। उनका इस तरह जीवन समाप्त करना गंभीर और चिंता का विषय है।
राकेश सिन्हा ने कहा कि निशा भगत के परिवार की मांग थी कि मामले की सीबीआई जांच हो। सरकार ने परिवार की इस मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री के माध्यम से सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है। उन्होंने कहा कि यह किसी दबाव में लिया गया फैसला नहीं, बल्कि सरकार की प्रतिबद्धता है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी मौत और आत्महत्या जैसे गंभीर मामलों में भी राजनीतिक लाभ तलाशती है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी प्रतिबद्धता के साथ काम करती है और परिवार की मांग को पूरा किया गया है।
#WATCH रांची, झारखंड: आदिवासी कार्यकर्ता की मृत्यु की CBI जांच पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा, "...निशा भगत राज्य की बेटी थी, एक आदिवासी बेटी थी। उसने अपनी जीवन लीला समाप्त की, यह गंभीर और चिंता का विषय है। उनके परिवार की मांग थी कि CBI जांच हो और सरकार ने उसी प्रतिबद्धता को पूरा किया है। उनके पिता की जो मांग थी, उस मांग को सरकार ने पूरा किया और मुख्यमंत्री ने CBI जांच की अनुशंसा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी मौत पर भी, आत्महत्या पर भी वोट तलाशती है, तो भारतीय जनता पार्टी इसमें भी वोट तलाश रही है। यह दबाव नहीं है, यह प्रतिबद्धता है और हम प्रतिबद्धता के साथ काम करते हैं..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2026
झारखंड सरकार आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले की सीबीआई जांच कराएगी। इस बाबत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश जारी दिए हैं।
यह भी पढ़ें- झारखंड: निशा भगत मौत मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश, CM हेमंत सोरेन ने दी जानकारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।