झारखंड: निशा भगत मौत मामले में सीबीआइ जांच की सिफारिश, CM हेमंत सोरेन ने दी जानकारी
Nisha Bhagat Death Case झारखंड सरकार ने आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में सीबीआई जांच के निर्देश ...और पढ़ें

निशा भगत और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)
HighLights
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच के निर्देश दिए।
निशा भगत की मौत पर राजनीतिक विवाद गहराया था।
फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या का आरोप लगा था।
डिजिटल डेस्क, रांची। Nisha Bhagat Suicide Case CBI Investigation: झारखंड सरकार आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले की सीबीआइ जांच कराएगी। इस बाबत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश जारी दिए हैं।
निशा भगत की मौत के बाद राज्य की राजनीतिक अच्छा-खासा विवाद खड़ा कर दिया है। निशा भगत ने 6 नवंबर 2026 को रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या कर ली थी। लाइव वीडियो में उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार, जमीन के दलालों और पुलिस-प्रशासन पर प्रताड़ना तथा शिकायतों की अनदेखी का आरोप लगाया था।
इस घटना को भाजपा ने बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाया। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर आदिवासी महिलाओं की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे और सीबीआई जांच की मांग की।
विपक्षी दलों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। निशा के पिता की शिकायत पर ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआइ जांच के निर्देश दिए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में दी है।
यह भी पढ़ें- निशा भगत की मौत मामले में अजय को भय नहीं, कहा- निशा अवसाद में थी, रघुवर दास असल दोषी; CBI जांच को तैयार
यह भी पढ़ें- निशा भगत की आत्महत्या पर आंदोलन तेज करेगी भाजपा, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद का आह्वान
निशा भगत प्रकरण की जांच अब CBI करेगी। निर्देश दे दिए गए हैं।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 10, 2026