विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खुद को गिरवी रखकर भी चलाऊंगा मंईयां सम्मान और अबुआ आवास योजना', केंद्र पर भड़के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

Published: Sun, 29 Nov 2026 08:50 AM (IST)

राज्य स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने घोषणा की कि केंद्र सरकार की बाधाओं के बावजूद वे मंइयां सम्मान और अबुआ आवास योजना जारी रखेंगे। 

झारखंड सरकार के दूसरे वर्षगांठ के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन के साथ वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर। (सोशल मीडिया)

झारखंड सरकार के दूसरे वर्षगांठ के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन के साथ वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. वित्त मंत्री ने मंईयां, अबुआ आवास योजना जारी रखने का संकल्प लिया।

  2. केंद्र सरकार पर झारखंड की योजनाओं में बाधा डालने का आरोप लगाया।

  3. राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार और गरीबी में कमी का उल्लेख किया।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य स्थापना दिवस को लेकर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शनिवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दावा किया कि वह खुद को गिरवी रखकर भी मंईयां सम्मान और अबुआ आवास योजना चलाते रहेंगे।

यह बातें उन्होंने केंद्र सरकार की मंशा का जिक्र करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड की योजनाओं में अनावश्यक रूप से अड़ंगा लगा रही है।

नीति आयोग की ओर से प्रकाशित फिस्कल हेल्थ इंडेक्स में राज्य सरकार को देश में तीसरा स्थान मिला है।
राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि चाहे जो भी हो, केंद्र सरकार अपनी मंशा में सफल नहीं होगी।

झारखंड की सफलता का व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 26 वर्षों में राज्य में गरीबी के आंकड़ों में कमी आई है।

वर्ष 1994 में राज्य की 66 प्रतिशत एवं 2005 में 52 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे थी। अब गरीबी रेखा से नीचे रहनेवाले गरीबों की संख्या मात्र 16.6 प्रतिशत रह गई है।

हेमंत सरकार जल्द ही मूल्यवृद्धि और बेरोजगारी को दूर करने के लिए कार्ययोजना पर काम करने जा रही है। राज्य का वित्तीय प्रबंधन बेहतर हुआ है तो वित्तीय आकार भी पहले से बेहतर है। जहां पहला बजट मात्र छह हजार करोड़ था जो बढ़कर अब 1.41 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें- झारखंड स्थापना दिवस: CM सोरेन ने दी ₹9097 करोड़ की सौगात, खनिज सेस पर केंद्र से आर-पार की लड़ाई का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।