विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति ने सराहा, कहा-जो वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया

By Edited By:
Published: Mon, 03 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2017 02:19 PM (IST)

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमकर प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति ने सराहा, कहा-जो वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया
मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति ने सराहा, कहा-जो वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया

रांची, जेएनएन। रांची मे रविंद्र भवन की आधारशिला रखने के क्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनवरी 2016 मे खेलगांव मे आयोजित बंग साहित्य सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को एक मंच प्रदान करने के लिए रविंद्र भवन बनाने की घोषणा की थी, जिसे उन्होंने निभाया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की राजधानी में इसका निर्माण पूर्व में ही हो चुका है।

हज हाउस की आधारशिला रखते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि बांग्लादेश से भी कही अधिक लोग भारत से हजयात्रा के लिए जाते हैं। झारखंड के लोगों को पहले कोलकाता पर आश्रित रहना पड़ता था। हज हाउस बनने के बाद यात्रियों को सारी सुविधाएं यही मुहैया हो सकेंगी। शिलान्यास समारोह में राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार, लोकसभा सदस्य रामटहल चौधरी, रांची की मेयर आशा लकड़ा, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, आवास बोर्ड के अध्यक्ष हर्ष मंगला आदि ने भी शिरकत की।

स्टेट आफ आर्ट बिल्डिंग बनेगा रविंद्र भवन : राज्यपाल

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है। मोमेटम झारखंड का आयोजन राज्य में निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में बेहतर प्रयास रहा है। राज्य में रह रही सभी जाति, धर्म और समुदाय को केंद्र में रखकर सरकार काम कर रही है। दोनों ही परियोजनाएं झारखंड के लिए हितकारी हैं। रविंद्र भवन को जहां राज्य के कला भवन के रूप मे पहचान मिलेगी। झारखंड मे कई भाषा और संस्कृति के लोग निवास करते है। ऐसे में यह भवन उन्हें एक मंच प्रदान करेगा। इसी तरह हज हाउस हज यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान देगा। इसका उपयोग अल्पसंख्यको से जुड़ी योजनाओ के क्रियान्वयन के लिए भी हो सकेगा। उन्होने कहा कि पूर्व मे हज हाउस का निर्माण आशानुरूप नही हो सका था, उम्मीद है कि इस बार इसका बेहतर निर्माण हो सकेगा।

सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही सरकार : सीपी

नगर विकास व आवास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि रविंद्र भवन और हज हाउस का निर्माण कर सरकार ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है। उन्होंने आश्र्वस्त किया कि दोनों परियोजनाएं पूरी गुणवलाा के साथ निर्धारित समयसीमा में मूर्त रूप लेगी। उन्होंने कहा कि शहरी विकास के क्षेत्र में सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्मार्ट सिटी, शहरी जलापूर्ति समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। मोमेटम झारखंड का आयोजन कर रघुवर दास की सरकार ने झारखंड के विकास को नया उपहार दिया है। 54 हजार युवको को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

155 करोड़ का रविंद्र भवन और 55 करोड़ का होगा हज हाउस

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को प्रस्तावित रविंद्र भवन और हज हाउस की आधारशिला रखी। रविंद्र भवन के निर्माण पर 155.12 करोड़ तथा हज हाउस के निर्माण पर 55.12 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दोनों भवन अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस होगे। दोनो परियोजनाएं दो वर्षो के अंदर धरातल पर उतर आएंगी। हज हाउस एक बड़ा सा हॉल होगा, जहां एक साथ 1500 हाजी नमाज अता कर सकेगे। इसके साथ ही इस भवन मे 1500 लोगो के ठहरने की व्यवस्था भी होगी। डबल बेसमेट पार्किग वाले इस भवन मे 70 चार पहिया वाहनो की पार्किंग हो सकेगी। भोजन कक्ष, वीजा हेल्प डेस्क आदि की व्यवस्था भी हज हाउस मे होगी।

रविंद्र भवन 1500 लोगो की क्षमता वाला होगा। इससे इतर सभागार मे भी 1500 लोग एक साथ बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का लुत्फ उठा सकेगे। यहां 50-50 लोगो की क्षमता वाले अलग से चार मीटिंग हॉल होंगे, जबकि गेस्ट रूम की संख्या 20 होगी। फूड कोर्ट, व्यायामशाला, पुस्तकालय आदि की भी यहां व्यवस्था होगी। 279 चार पहिया और 240 दो पहिया वाहन यहां एक साथ पार्क हो सकेंगे।

यह भी पढ़ेंः कौशल प्रशिक्षण रोजगार समस्या की चाबी: प्रणब

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें