विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में नेत्रहीन बेटी के यौन शोषण और जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

Published: Sat, 28 Nov 2026 01:27 AM (IST)

रांची में पॉक्सो की विशेष अदालत ने जन्म से नेत्रहीन बेटी के यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने के मामले में माता-पिता को दोषी ठहराया है। 

नेत्रहीन बेटी के यौन शोषण और गर्भपात मामले में मां-बाप दोषी। (फाइल फोटो)

नेत्रहीन बेटी के यौन शोषण और गर्भपात मामले में मां-बाप दोषी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नेत्रहीन बेटी के यौन शोषण में माता-पिता दोषी करार।

  2. जबरन गर्भपात कराने के आरोप में मां भी दोषी पाई गई।

  3. रांची की पॉक्सो अदालत ने 30 नवंबर तय की सजा।

राज्य ब्यूरो, रांची। पॉक्सो की विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने शुक्रवार को जन्म से नेत्रहीन बेटी के यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने के मामले में पिता और मां को दोषी करार दिया है।

अदालत ने दोनों को दोषी ठहराते हुए सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान दोनों दोषियों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।

मामला रांची के बरियातू थाना से संबंधित है। प्राथमिकी एक जुलाई 2025 को दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी के बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके पिता और भाइयों ने कई वर्षों तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी।

मां ने कराया था गर्भपात

इसके बाद मां ने कांके के बोड़िया स्थित चंद्रा अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया था। मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की थी।

अदालत ने साक्ष्य और गवाहों के परीक्षण के बाद पिता और मां को दोषी करार दिया। वहीं भाई नाबालिग होने के कारण उसके मामले में सुनवाई चिल्ड्रेन कोर्ट में हो रही है।

यह भी पढ़ें- रांची में बकाया होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया तो सील होंगे प्रतिष्ठान, निगम ने दिया 1 माह का समय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।