विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी ने सीएम रघुवर के स्वच्छता के प्रयासों की सराहना की

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 18 Sep 2017 12:39 PM (IST)Updated: Mon, 18 Sep 2017 03:58 PM (IST)

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के स्वच्छता के प्रयासों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की है।

पीएम मोदी ने सीएम रघुवर के स्वच्छता के प्रयासों की सराहना की
पीएम मोदी ने सीएम रघुवर के स्वच्छता के प्रयासों की सराहना की

रांची, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के स्वच्छता के प्रयासों की सराहना की है। 

गौरतलब है कि रविवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम रघुवर ने ट्वीट कर उनको शुभकामनाएं दी थी।

इसके जवाब में सोमवार को पीएम मोदी ने ट्वीट कर जन्मदिन पर शुभकामना देने के लिए रघुवर दास का धन्यवाद किया। साथ ही, रघुवर के स्वच्छता के प्रयासों की सराहना की। पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए गए स्वच्छता अभियान पर की तारीफ।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान में शिरकत की थी। इस दौरान उनके साथ सीएम रघुवर दास भी मौजूद थे। झारखंड में भाजपा और रघुवर सरकार ने मोदी के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया था।