विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माले और राजद ने दिया धोखा? कांग्रेस ने लगाया आरोप, झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा सियासी पारा

Published: Thu, 18 Jun 2026 08:49 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2026 10:14 PM (IST)

परिमल नथवाणी ने भाजपा के समर्थन से राज्यसभा चुनाव जीता, जिसमें उन्हें राजद और माले के विधायकों का भी साथ मिला।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और भाजपा समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवाणी। (जागरण)

कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और भाजपा समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवाणी। (जागरण)

HighLights

  1. परिमल नथवाणी को 28 वैध मत मिले, भाजपा का समर्थन।

  2. राजद और माले के छह विधायकों का मिला वोट।

  3. भाजपा ने जीत को गठबंधन सरकार पर करारा तमाचा बताया।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन से जीत हासिल करनेवाले परिमल नथवाणी को कुल 28 वैध मत मिले। एनडीए फोल्डर के दो वोट अमान्य हुए।

परिमल नथवाणी को प्रत्याशी के तौर पर समर्थन देने के साथ ही भाजपा नेताओं ने उनके पक्ष में फील्डिंग प्रारंभ कर दी थी। परिमल नथवाणी ने माले के दो विधायक और राजद के चार विधायकों पर अपना निशाना लगाया और ये छह वोट अपने पक्ष में करने में सफल रहे।

कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि माले और राजद के धोखे की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी की हार हुई। हालांकि माले की तरफ से इसका खंडन किया गया है। जबकि भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने जीत के बाद कहा कि राज्य में पार्टी कार्यकर्ता सरकार बनाने के काम में लगेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य के विधायकों ने परिमल नथवाणी को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में अपना योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि यह जीत राज्य की गठबंंधन सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि झामुमो गठबंधन स्वार्थ के लिए बना है। अब राज्य की जनता भाजपा की ओर देख रही है।

विजय शर्मा ने बनाई जीत की रणनीति

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षक बनाए गए थे। गुरुवार को विजय शर्मा दिनभर विधानसभा में जमे रहे।

भाजपा विधायकों की वोटिंग के अलावा जिन दूसरे लोगों का समर्थन परिमल नथवाणी को मिला उसपर भी विजय शर्मा की नजर रही। वहीं, पूर्व विधायक अनंत ओझा भी विधानसभा में सक्रिय रहे।

NDA की एकजुटता का प्रमाण है परिमल नथवाणी की जीत

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने परिमथ नथवाणी की जीत पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी जीत झारखंड एनडीए की एकजुटता, समन्वय और मजबूती का स्पष्ट प्रमाण है।

यह विजय दर्शाती है कि एनडीए के सभी घटक दल राज्य एवं जनहित के मुद्दों पर पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं। नथवानी के अनुभव एवं दूरदर्शिता का लाभ झारखंड को अवश्य मिलेगा तथा वह राज्यसभा में झारखंड के विकास, निवेश, रोजगार और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे।

के. राजू के आरोपों पर बिफरा राजद

राष्ट्रीय जनता दल विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने दावा किया है कि उनका पार्टी के सभी चार विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को वोट किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू के राजद और माले द्वारा धोखा दिए जाने को उन्होंने बेबुनियाद बताया है।

उन्होंने कहा कि राजद हमेशा से भारतीय जनता पार्टी की विरोधी पार्टी रही है। के. राजू जो बोल रहे हैं उन्हें झारखंड की राजनीति का ज्ञान ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पार्टी के चार विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दिया है, इसमें कोई संशय नहीं है। कांग्रेस के आरोपों पर सुरेश पासवान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा इसपर आगे की बात की जाएगी।

यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग से महागठबंधन तार-तार, परिमल ने पलटा पासा; कांग्रेस खेमे में लगी सेंध

यह भी पढ़ें- माले और राजद ने दिया धोखा? कांग्रेस ने लगाया आरोप, झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा सियासी पारा

यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव: चॉक-डस्टर से शुरू हुआ बैद्यनाथ का सफर, अब सदन में गूंजेगी आवाज