यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Padma Award 2025: झारखंड के महावीर यादव को मिलेगा पद्मश्री, बचपन से ही गाते थे नागपुरी गीत
Padma Award 2025 नागपुरी गीतों के महान गीतकार और गायक महावीर नायक को पद्मश्री मिलेगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड के ठेठ नागपुरी गायक महावीर नायक को पद्मश्री देने की घोषणा
- महावीर नायक ने कहा- यह पुरस्कार बाबू जी और दादा जी को समर्पित
जागरण संवाददाता, रांची। नागपुरी के महान गीतकार व गायक महावीर नायक को पद्मश्री मिलेगा। 82 साल की उम्र में यह खुशी उन्हें आह्लादित कर गई।
शनिवार की दोपहर बाद उन्हें फोन से सूचित किया गया। इस सम्मान को पाने की खुशी उनके बातचीत में झलक रही थी।
महावीर नायक ने बहुत सादगी से कहा कि यह पुरस्कार आप लोगों की देन है। हम तो बचपन से गाते रहे। बाबूजी, दादा, बूढा गाते थे। अब सुन-सुनकर गाने लगे। यह पुरस्कार उन्हें ही समर्पित है।
छोटानागपुर की इस मीठी भाषा के कवि व गीतकार महावीर नायक को गत साल संगीत नाटक अकादमी का पुरस्कार भी मिल चुका है। नागपुरी की मिठास वह ताइवान तक पहुंचाए हैं।
महावीर 1962 से ठेठ नागपुरी गीत गा रहे हैं। वे मूलत: रांची के कांके क्षेत्र के पिठोरिया अंतर्गत उरुगुटू गांव के रहने वाले हैं। अभी वे हटिया के नायकटोली में रहते हैं। 1959 से 1961 तक वे बतौर शिक्षक स्कूल में बच्चों को शिक्षा भी दी। लेकिन वे एचईसी में श्रमिक के तौर पर काम करने लगे। यहीं से 2001 में अवकाश प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें-
