विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मझगांव के विधायक निरल पूर्ति चुने गए 2026 के उत्कृष्ट विधायक, राज्यपाल करेंगे सम्मानित; देखें अब तक किन्हें मिला यह सम्मान

Published: Fri, 20 Nov 2026 02:36 PM (IST)

मझगांव विधायक निरल पूर्ति को वर्ष 2026 के लिए उत्कृष्ट विधायक चुना गया है, जिन्हें 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर राज्यपाल सम्मानित करेंगे। झारखंड आंदोलन से जुड़े और चार बार के विधायक पूर्ति को सदन में उनके सादगीपूर्ण व्यवहार और नियमित उपस्थिति के लिए यह सम्मान मिलेगा।

झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे हैं निरल पूर्ति, चार बार विधायक हो चुके हैं निर्वाचित। (फोटो: फाइल)

झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे हैं निरल पूर्ति, चार बार विधायक हो चुके हैं निर्वाचित। (फोटो: फाइल)

HighLights

  1. निरल पूर्ति 2026 के उत्कृष्ट विधायक चुने गए।

  2. राज्यपाल 22 नवंबर को बिरसा मुंडा सम्मान देंगे।

  3. सादगीपूर्ण व्यवहार और नियमित उपस्थिति के लिए सम्मान।

राज्य ब्यूरो, रांची। मझगांव विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक निरल पूर्ति वर्ष 2026 के उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं। उन्हें 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित करेंगे।

स्पीकर रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने शुक्रवार को बैठक कर इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आदि भी सम्मिलित हुए। झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे झामुमो नेता निरल पूर्ति चार बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं।

सबसे पहले उन्होंने वर्ष 2005 में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। दूसरी बार वर्ष 2014 में ही उन्होंने जीत हासिल की। उन्हें वर्ष 2019 और 2024 में भी जीत हासिल हुई। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को भी हराने का श्रेय प्राप्त है। उन्हें यह सम्मान सदन में उनके सादगीपूर्ण व्यवहार को लेकर दिया जाएगा। पूर्ति नियमित रूप से सदन में भी उपस्थित रहते हैं।

झारखंड में अबतक के उत्कृष्ट विधायक

  • 2001 विश्वेश्वर खां नाला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
  • 2002 हेमलाल मुर्मू बरहेट झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • 2003 राजेन्द्र प्रसाद सिंह बेरमो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2004 लोकनाथ महतो बड़कागांव भारतीय जनता पार्टी
  • 2005 अन्नपूर्णा देवी कोडरमा राष्ट्रीय जनता दल
  • 2006 राधाकृष्ण किशोर छतरपुर जनता दल (यूनाइटेड)
  • 2007 पशुपतिनाथ सिंह धनबाद भारतीय जनता पार्टी
  • 2008 इंदर सिंह नामधारी डालटनगंज जनता दल (यूनाइटेड)
  • 2010 जनार्दन पासवान चतरा राष्ट्रीय जनता दल
  • 2011 माधव लाल सिंह गोमिया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2012 रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व भारतीय जनता पार्टी
  • 2013 लोबिन हेम्ब्रम बोरियो झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • 2015 प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)
  • 2016 स्टीफन मरांडी महेशपुर झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • 2017 विमला प्रधान सिमडेगा भारतीय जनता पार्टी
  • 2018 मेनका सरदार पोटका भारतीय जनता पार्टी
  • 2020 नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • 2021 रामचंद्र चंद्रवंशी बिश्रामपुर भारतीय जनता पार्टी
  • 2022 विनोद कुमार सिंह बगोदर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) 2023 रामचंद्र सिंह मनिका भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2005 राज सिन्हा धनबाद भारतीय जनता पार्टी

यह भी पढ़ें- झामुमो विधायक निरल पूर्ति को मिलेगा बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान- 2026, 22 नवंबर को विधानसभा में समारोह

यह भी पढ़ें- हजारों कोयला कर्मियों की पेंशन रुकने की नौबत, सीएमपीएफ पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की डेडलाइन 30 नवंबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।