झामुमो विधायक निरल पूर्ति को मिलेगा बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान- 2026, 22 नवंबर को विधानसभा में समारोह
झारखंड विधानसभा ने 2026 के 'उत्कृष्ट विधायक' के रूप में निरल पूर्ति का चयन किया है। उन्हें आगामी 22 नवंबर को 'बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा, जिसकी घोषणा चयन समिति ने की।

झारखंड विधानसभा ने 2026 के 'उत्कृष्ट विधायक' के रूप में निरल पूर्ति का चयन किया है।
HighLights
निरल पूर्ति 2026 के उत्कृष्ट विधायक चुने गए।
22 नवंबर को बिरसा मुंडा सम्मान से नवाजा जाएगा।
चयन समिति ने सर्वसम्मति से नाम पर मुहर लगाई।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा के वर्ष 2026 के 'उत्कृष्ट विधायक' के रूप में निरल पूर्ति का चयन किया गया है। उन्हें आगामी 22 नवंबर को विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में 'बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा।
उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। सर्वसम्मति और निर्धारित मापदंडों के आधार पर विचार-विमर्श के बाद निरल पूर्ति के नाम पर मुहर लगाई गई।
निरल पूर्ति झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक हैं। वे झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की मझगांव (अनुसूचित जनजाति - ST) विधानसभा सीट से चुनकर आए हैं। अपने क्षेत्र के मुद्दा को प्रमुखता से उठाते रहे है
सम्मान समारोह में सीएम शामिल होंगे
- सम्मान का नाम: बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान (वर्ष 2026)
- सम्मानित विधायक: निरल पूर्ति
- सम्मान की तिथि: 22 नवंबर
- सम्मान प्रदानकर्ता: झारखंड के राज्यपाल
- चयन समिति: अध्यक्ष — स्पीकर रबींद्रनाथ महतो; सदस्य — नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी व अन्य चयनित सदस्य
परंपरा और महत्व
हर वर्ष झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के मौके पर राज्यपाल द्वारा सदन में उत्कृष्ट कार्य, सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संसदीय मर्यादाओं के पालन के आधार पर किसी एक विधायक को इस सम्मान से नवाजा जाता है। यह सम्मान विधायकों को सदन के भीतर और क्षेत्र के विकास में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।