रांची में दिल दहला देने वाली घटना: जिस 3 साल के बेटे को दर-दर खोज रहे थे परिजन, नाले से निकली उसकी लाश
रांची के डोरंडा से लापता तीन वर्षीय मासूम अरनव का शव शुकुमार टोली स्थित श्मशान घाट के पास नाले से ...और पढ़ें

नाले से निकली बच्चे की लाश (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
डोरंडा से लापता तीन वर्षीय मासूम अरनव का शव मिला।
शुकुमार टोली श्मशान घाट के पास नाले में मिला शव।
पुलिस घटना की परिस्थितियों की गहनता से जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र से शुक्रवार से लापता तीन वर्षीय मासूम अरनव का शव शनिवार की सुबह शुकुमार टोली स्थित श्मशान घाट के पास नाले से बरामद किया गया। बच्चे का शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस मासूम की तलाश में परिवार के लोग शुक्रवार से परेशान थे, शनिवार की सुबह उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
नाले में बच्चे का शव मिला
जानकारी के अनुसार, अरनव शुक्रवार से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। आसपास के लोगों से भी बच्चे के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही थी।
इसी बीच शनिवार की सुबह कुम्हार टोली स्थित श्मशान घाट के पास नाले में बच्चे का शव मिला। शव की पहचान लापता अरनव के रूप में की गई।
मामले की जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस बच्चे के नाले तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चा दुर्घटनावश नाले में गिरा था या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है।
मासूम की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिजन घटना की निष्पक्ष जांच और पूरे मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, थाना प्रभारी को फोन कर कही थी जान देने की बात