विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशी में पिता से लिपटकर खूब रोई रांची की मैट्रिक टॉपर

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 31 May 2017 11:06 AM (IST)Updated: Wed, 31 May 2017 12:01 PM (IST)

पिता की साधारण दुकान होने के कारण पढ़ाई में थोड़ी आर्थिक समस्या भी आती थी, लेकिन पिता उत्साहवर्धन करते रहे।

खुशी में पिता से लिपटकर खूब रोई रांची की मैट्रिक टॉपर
खुशी में पिता से लिपटकर खूब रोई रांची की मैट्रिक टॉपर

जागरण संवाददाता, रांची। उसरुलाइन कॉन्वेट हाई स्कूल की छात्रा शयनाज अहमद जिले की टॉपर बनी है। उसने बताया कि कक्षा 8 से लेकर 10 तक की परीक्षाओं में वह स्कूल की टॉपर रही। अब रांची की मैटिक टॉपर बनने का गौरव प्राप्त हुआ। शयनाज को 94.20 फीसद अंक प्राप्त हुए हैं। शयनाज को गणित में 99 अंक प्राप्त हुए हैं। अच्छे रिजल्ट की खुशी में वह अपने-पिता के साथ रो पड़ी। यह उसकी खुशी के आंसू थे।

उसने बताया कि सबसे अधिक रुचि का विषय गणित है। पिता इम्तयाज मेन रोड में सरताज होटल के समीप गिफ्ट की दुकान चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। पांच बहनों में शयनाज दूसरे नंबर पर है। वह पांच से छह घंटे रोजाना पढ़ाई करती थी। मोबाइल इंटरनेट का भी इस्तेमाल करते रही है, लेकिन जरूरत के अनुरूप। इंटर साइंस करने के बाद उसे मेडिकल की तैयारी करने की इच्छा है।

उसने बताया कि पिता की साधारण दुकान होने के कारण पढ़ाई में थोड़ी आर्थिक समस्या भी आती थी, लेकिन पिता उत्साहवर्धन करते रहे। सफलता को उसने अल्लाह का आशीर्वाद माना है। साथ ही सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षक व दोस्तों को दिया है। कहा कि समय-समय पर उनका मार्गदर्शन उसे आगे बढ़ने को लेकर प्रेरित करता रहा। उसने बताया कि स्कूल व ट्यूशन में हुई पढ़ाई का वह बार-बार घर में अभ्यास करती थी। इससे सवाल-उत्तर याद हो जाते थे।

यह भी पढ़ेंः गैरेज चलाने वाले का पुत्र गुंजन बना झारखंड टॉपर

यह भी पढ़ेंः मैटिक का 13 वर्षों में सबसे खराब रिजल्ट,1.95 लाख फेल