विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार: हत्या-रंगदारी और IED ब्लास्ट समेत 156 मामले, इन 11 घटनाओं से फैलाई थी दहशत  

Published: Mon, 13 Jul 2026 09:08 PM (IST)

20 लाख के इनामी कुख्यात माओवादी रवींद्र गंझू को झारखंड पुलिस और एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। वह हत्या, ...और पढ़ें

रविंद्र गंझू। फाइल फोटो

रविंद्र गंझू। फाइल फोटो

HighLights

  1. 20 लाख के इनामी माओवादी रवींद्र गंझू को पुलिस ने दबोचा।

  2. हत्या, रंगदारी, आईईडी विस्फोट सहित 156 गंभीर मामलों में वांछित।

  3. झारखंड के कई जिलों में फैलाया था आतंक, विकास कार्य बाधित।

राज्य ब्यूरो, रांची। 20 लाख के इनामी कुख्यात रवींद्र गंझू की गिरफ्तारी पुलिस की बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह सुरक्षा बलों के लिए भी राहत की बात है। हत्या, पुलिस कैंप पर हमला, गश्ती दल पर हमला, आगजनी, लूट, लेवी-रंगदारी की वसूली, आइईडी विस्फोट जैसी 156 घटनाओं में रवींद्र गंझू का आतंक था।

एक समय था, जब गुमला, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, पलामू, गढ़वा व इससे सटे जिलों में रवींद्र गंझू का आतंक था और विकास के कार्य बाधित होते थे। टेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को उसकी तलाश थी।

एनआइए ने जांच के क्रम में उसके चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला बांझीटोला स्थित घर की भी कुर्की भी की थी। उक्त घर को उसने लेवी के पैसे से बनाया था। उसके साथियों की गिरफ्तारी तो हुई थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। झारखंड पुलिस व एनआइए ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था।

कुछ प्रमुख मामले, जिसमें रवींद्र गंझू की थी तलाश

- 26 फरवरी 2024 : लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र के सुंदरू एवं सरनाटोली के बीच धोबकर नदी के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी चालक धीरज सिंह को गोली मारी।

- 10 फरवरी 2022 : लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र स्थित बुलबुल जंगल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ हुई।इसके बाद सर्च अभियान में 11 फरवरी को कोबरा के जवान दिलीप कुमार व हवलदार नारायण दास जख्मी हुए।

-12 फरवरी केा फिर मुठभेड़ हुई। इसमें माओवादियों के किए गए विस्फोट में एक जवान तोमन कुमार जख्मी हुए। 13 फरवरी को फिर मुठभेड़ हुई। मौके से हथियार व कारतूस मिले।

- 22 अप्रैल 2022 को लोहरदगा के पेशरार स्थित बुलबुल जंगल में माओवादियों के लगाए गए आइईडी विस्फोट में एक ग्रामीण महिला सकिंता देवी की मृत्यु हुई थी।

-9 मई 2022 को एक और ग्रामीण महिला ललिता देवी आइईडी विस्फोट में जख्मी हो गई थी।

- 16 फरवरी 2021 को सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में आइईडी विस्फोट में स्माल एक्शन टीम का एक जवान दिलेश्वर परास बलिदान हो गए थे।

-20 जून 2021 को आइईडी विस्फोट में एक ग्रामीण हीरालाल टाना भगत उर्फ वीर भगत की मौत हो गई थी।

- 18 अगस्त 2021 को गुमला के विशुनपुर थाना क्षेत्र के जुड़वानी गांव के पास जंगल में आइईडी विस्फोट में बुद्धेश्वर नगेशिया की मृत्यु हो गई थी।

-22 दिसंबर 2021 को सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में कुसुमडीपा जंगल में आइईडी विस्फोट में ग्रामीण सुपाल तुरी की मृत्यु हो गई थी।

- 16 नवंबर 2020 को लोहरदगा के सेरंगदाग थाना क्षेत्र में माओवादियों ने एसपीओ जागीर उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

-18 नवंबर 2020 को पेशरार थाना क्षेत्र के कोनगढ़ा में पुल निर्माण में लगे एक जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर को लेवी के लिए आग लगा दी थी।

यह भी पढ़ें- झारखंड में 20 लाख का इनामी माओवादी रविंद्र गंझू गिरफ्तार, 70 से ज्यादा मामलों में था वांटेड