यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सड़क दुर्घटना में घायल, CM हेमंत ने दिल्ली से ही डॉक्टरों को दे दिया खास निर्देश
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का सोमवार को खूंटी में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। ...और पढ़ें

HighLights
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश
- रिम्स में चल रहा है मंगल मुंडा का इलाज
ब्रेन की दोनों ओर ब्लड क्लॉट हो चुका था
-
डॉक्टर आनंद प्रकाश ने बताया कि उनके ब्रेन में काफी गंभीर चोट लगी थी -
ब्रेन के दोनों ओर ब्लड क्लॉट हो चुका था -
दुर्घटना के कारण अत्यधिक रक्तस्राव होने से गंभीर हालत में उन्हें रिम्स लाया गया -
जिसके बाद तत्काल मरीज को ऑपरेशन की आवश्यकता थी। -
रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में करीब चार घंटे तक लंबी सर्जरी चली -
डॉक्टरों ने बताया कि यह सर्जरी काफी जटिल थी, जिसमें उनके ब्रेन की दोनों ओर सर्जरी की गई और ब्रेन से क्लॉट को हटाया गया है।
हालत अभी नाजुक
सीएम हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा के वंशज के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने सड़क दुर्घटना में घायल धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के बेहतर इलाज के निर्देश खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा को दिए हैं। खूंटी उपायुक्त ने यह जानकारी देते हुए कहा कि खूंटी के सिविल सर्जन के नेतृत्व में रिम्स में चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
उनके अनुसार, चिकित्सकों के परामर्श पर बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने को लेकर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम का गठन कर भगवान बिरसा के वंशज को रिम्स रांची भेजा गया।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि सोमवार की रात्रि में भगवान बिरसा मुंडा के परिजन मंगल मुंडा खूंटी में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज रिम्स में हो रहा है। फिलहाल मंगल मुंडा की हालत स्थिर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें-
