विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Spanish Woman Misdeed: स्पेनिश महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Published: Tue, 05 Mar 2024 06:40 PM (IST)

स्पेनिश महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पांच आरोपियों को ...और पढ़ें

Spanish Woman Misdeed: स्पेनिश महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Spanish Woman Misdeed: स्पेनिश महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लोगों को किया गिरफ्तार

HighLights

  1. अब तक इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
  2. स्पेनिश महिला से दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

एएनआई, रांची। स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आज पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने इस बात की जानकार दी है।

दरअसल, स्पेनिश महिला से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस चंद्रशेखर व जस्टिस नवनीत कुमार की खंडपीठ ने स्वत: संज्ञान लिया था और प्रदेश के आला अफसरों को तलब किया था। साथ ही तीन दिनों में मामले की रिपोर्ट मांगी थी। 

अदालत ने इस मामले को गंभीर बताया था। इस दौरान मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और दुमका के एसपी से सात मार्च तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि दो मार्च को दुमका के हंसडीहा में स्पेनिश महिला से दुष्कर्म हुआ था। इस दौरान महिला और उसके साथी के साथ आरोपियों ने मारपीट भी की। मिली जानकारी के अनुसार, उनके पास पड़े कुछ पैसे भी लूट लिए गए थे। वे दोनों दो बाइक पर दुमका-हंसडीहा के रास्ते नेपाल जा रहे थे।

ये भी पढ़ें-

Spanish Woman Misdeed: स्पेनिश महिला से दुष्कर्म पर हाईकोर्ट सख्त, आला अफसरों को किया तलब; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

भारत आकर नहीं की गलती... स्पेनिश दुष्कर्म पीड़िता का छलका दर्द, कहा- कहीं भी हो सकती थी घटना