विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: झारखंड की 56 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में आएंगे 2500 रुपये

Published: Sun, 05 Jan 2025 09:00 AM (GMT+05:30)

Jharkhand News सोमवार को आर्मी ग्राउंड खोजाटोली नामकुम में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान ...और पढ़ें

महिलाओं के खाते में 6 जनवरी को आएंगे 2500 रुपये
महिलाओं के खाते में 6 जनवरी को आएंगे 2500 रुपये

HighLights

  1. राज्य स्तरीय कार्यक्रम को मेगा शो बनाने की तैयारी, चौक-चौराहों पर लगाई गई होर्डिंग
  2. कार्यक्रम में महिलाओं के खाते में जाएगी मंइयां सम्मान योजना की दिसंबर माह की राशि

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य की 56 लाख महिलाओं के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत दिसंबर माह की ढाई हजार रुपये की राशि सभी लाभुक महिलाओं के खाते में हस्तांतरित हो जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जहां सांकेतिक रूप से पांच महिलाओं को राशि प्रदान करेंगे, वहीं इसी के साथ सभी महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।

मेगा शो बनाने की तैयारी में JMM

राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम को मेगा शो बनाने की तैयारी की है। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से तीन से चार लाख महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद है। साहिबगंज, गिरिडीह, रांची से महिलाओं की संख्या अधिक होगी। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में कुछ महिला लाभुकों से संवाद भी कर सकते हैं।

जो कहा सो किया की होर्डिंग से सजा रांची

राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर राजधानी रांची के चौक-चौराहों पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई गई हैं। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर के साथ 'जो कहा सो किया' स्लोगन लिखा गया है।

सभी होर्डिंग का रंग गुलाबी है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ विधायक कल्पना सोरेन भी भाग लेंगी। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।

JMM ने X पर शेयर किया पोस्टर 

6 जनवरी को खाते में आएगी राशि

बताते चलें कि मंइयां सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार की तैयारी जनवरी माह में प्रत्येक महिला के खाते में पांच-पांच हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित करने की है। इसके तहत दिसंबर 2024 की राशि छह जनवरी तथा जनवरी 2025 की राशि 11 जनवरी को जारी की जाएगी।

लाभुक महिलाओं को अब तक चार किस्त में राशि मिल चुकी है। इसके पूर्व भी कुछ महिलाओं को ट्रायल के तौर पर 27-28 दिसंबर को खाते में राशि भेजी गई थी।

बीडीओ-सीओ को निर्देश, महिलाओं को न हो परेशानी

राज्य सरकार ने सभी बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया है इस योजना के तहत आवेदन देने वाली महिलाओं को कोई परेशानी न हो। इस योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड तथा शहरी क्षेत्रों में अंचल कार्यालय में आवेदन लिया जाना है।

प्रज्ञा केंद्रों में आवेदन लेने की प्रक्रिया खत्म किए जाने के बाद इन कार्यालयो में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह निर्देश दिया गया है। आवेदनों को समय पर निष्पादन करने तथा लाभुकों की समस्याओं के समाधान के भी निर्देश पदाधिकारियों को दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana को लेकर आ गई एक और खुशखबरी, रांची में होने जा रहा कार्यक्रम; अधिकारियों तक पहुंचा नया आदेश

मंइयां सम्मान योजना को लेकर 6 जनवरी को होने जा रहा कार्यक्रम, बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था; देखें रूट प्लान