Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maiya Samman Yojana को लेकर आ गई एक और खुशखबरी, रांची में होने जा रहा कार्यक्रम; अधिकारियों तक पहुंचा नया आदेश

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 03:34 PM (IST)

    Jharkhand News मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। 6 जनवरी को आर्मी ग्राउंड खोजाटोली नामकुम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यभर से चार लाख महिलाएं शामिल होंगी। मुख्यमंत्री इस दौरान लाभुकों के खाते में योजना की बढ़ी हुई सम्मान राशि 2500 रुपये भेजेंगे। समारोह में लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, रांची। मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। छह जनवरी को आर्मी ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम में जिला प्रशासन की ओर से वृहत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्यभर से चार लाख महिलाएं शामिल होंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री लाभुकों के खाते में योजना की बढ़ी हुई सम्मान राशि 2500 रुपये भेजेंगे।

    छह जनवरी को डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि ट्रांसफर की जाएगी

    कई लाभुकों के खाते में योजना अंतर्गत बढ़ी हुई सम्मान राशि भेजी जा चुकी है, बचे हुए सभी लाभुकों के खाते में छह जनवरी को डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि ट्रांसफर की जाएगी।

    समारोह में दूसरे जिलों से आने वाले लाभुकों के आवागमन, अल्पाहार, वाहनों की पार्किंग आदि व्यवस्था के लिए की जा रही तैयारियों पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं।

    उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो।

    कार्यकर्म को यादगार बनाने की तैयारी कर रही सरकार

    • आयोजन स्थल पर की गई तैयारी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। समारोह में लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कलाकारों द्वारा गीत-नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
    • एक ओर जहां आधुनिक नागपुरी गायक पवन राय, कुडुख गायक सुरेंद्र कुजूर और सादरी गायक इग्नेश कुमार अपनी गायकी का प्रदर्शन करेंगे तो वहीं दूसरी ओर झारखंड के पारंपरिक नृत्यों जैसे पाइका, छऊ आदि का भी कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।
    • हेमंत सोरेन सरकार ने इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए अपने स्तर से पूरी तैयारी कर रही है। इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।

    आठ से 25 जनवरी तक स्वास्थ्य योजनाओं का जायजा लेगी केंद्रीय टीम

    केंद्रीय टीम आठ से 25 जनवरी तक झारखंड के विभिन्न जिलों का दौरा कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेगी। टीम में पोपुलेशन रिसर्च सेंटर के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

    यह टीम प्रत्येक जिला के एक जिला अस्पताल, एक अनुमंडल अस्पताल तथा दो-दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आरोग्य मंदिरों का भ्रमण करेगी।

    इस दौरान टीम न केवल योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेगी, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों तथा मरीजों से बात कर उनका फीडबैक लेगी।

    दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के कार्यक्रमों की निगरानी तथा क्षेत्र भ्रमण कर भौतिक सत्यापन की जिम्मेदारी 18 राज्यों में स्थापित पोपुलेशन रिसर्च सेंटरों को सौंपी है।

    ये सेंटर स्वास्थ्य में शोध का भी कार्य करते हैं। झारखंड के दौरे पर दिल्ली तथा लखनऊ पोपुलेशन रिसर्च सेंटर की टीम आएगी।

    दिल्ली की टीम बोकारो, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, रांची, सरायकेला खरसावां तथा पश्चिमी सिंहभूम का दौरा करेगी, जबकि लखनऊ की टीम अन्य जिलों का दौरा करेगी। टीम वापस लौटने के बाद अपनी रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को देगी।

    इधर, राज्य के अभियान निदेशक अबु इमरान ने सभी सिविल सर्जनों को टीम के दौरे की जानकारी देते हुए समीक्षा को लेकर रिपोर्ट तैयार रखने तथा इस दौरान सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर जिला कार्यक्रम प्रबंधक को जिलों का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें-

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर खुशखबरी, इस दिन अकाउंट में आएंगे 5 हजार रुपये

    Maiya Samman Yojana को लेकर आया नया अपडेट, सीएम हेमंत ने दिया बड़ा बयान, बोले- महिलाओं को...