मेकॉन को हरा सदान ब्रदर्स बना चैंपियन
रांची विजय-शकर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में सदान ब्रदर्स जीत गया।
जागरण संवाददाता, रांची : विजय-शकर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में सदान ब्रदर्स ने मेकॉन को ट्राइब्रेकर में 4-3 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर अंकित, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर रंगलाल, सर्वश्रेष्ठ मिडफिल्डर धाना, सर्वश्रेष्ठ स्कोरर लक्ष्मण कात, राइजिंग प्लेयर संदीप कच्छप, मैन ऑफ द मैच बबलू सोरन, मैन ऑफ द सीरीज प्रकाश मुंडा तथा अनुशासित टीम का पुरस्कार छोटा घाघरा को दिया गया। रंजीत टाटीसिलवे कराटे प्रशिक्षण केंद्र के होगे प्रशिक्षक
जागरण संवाददाता, रांची : शोतोकान कराटे डो फेडरेशन के द्वारा टाटीसिलवे में खोले गए नए कराटे प्रशिक्षण केंद्र में सेंसी रंजीत सिन्हा प्रशिक्षण देंगे। शोकफ के मुख्य तकनीकी निदेशक शिहान मानस सिन्हा ने रंजीत सिन्हा को सेंटर का प्रशिक्षक घोषित किया। सेंटर में प्रत्येक शनिवार को शाम 4 बजे से तथा रविवार पूर्वाहन 7.30 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक प्रशिक्षु मो. न. 6201659404 या 9608301441 पर सम्पर्क कर सकते हैं। साई सैग सेंटर के लिए खिलाड़ियों का चयन 11 से
जागरण संवाददाता, रांची : साई सैग राची के द्वारा विभिन्न खेलो के लिए प्रतिभावान बालक-बालिका खिलाड़ियों के चयन हेतु 11 व 12 मार्च को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में चयन शिविर का आयोजन किया है। साई सैग के प्रभारी एसके मोहंती ने बताया कि इस चयन शिविर में 12 से 16 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकते है। तीरंदाजी (बालक-बालिका), एथलेटिक्स (बालक-बालिका), फुटबॉल (बालक-बालिका), हाकी (बालक-बालिका), कुश्ती (बालक-बालिका) तथा वालीबॉल (बालिका) के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यूथ झारखंड राज्य वालीबॉल चैंपियनशिप 28 से
जागरण संवाददाता, रांची : गोड्डा जिला वालीबॉल संघ के तत्वावधान में 28 से 31 मार्च तक यूथ झारखंड राज्य वालीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड वालीबॉल संघ के महासचिव शेखर बोस ने बताया कि प्रतियोगिता बालक-बालिका वर्ग में होगी । प्रतियोगिता में 1.1.1999 के बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधी अधिक जानकारी के लिए आयोजन सचिव डी. झा (9708625709) या डा. निशिकात पाठक (9471710195) से संपर्क किया जा सकता है। चासलर वालीबॉल आज से
जागरण संवाददाता, रांची : रांची विवि के तत्वावधान में 7 से 9 मार्च तक राची विवि वालीबॉल कोचिंग मैदान में झारखंड राज्य अंतर विवि महिला-पुरूष चासलर वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पुरुष वर्ग में पहला मैच विनोवा भावे विवि और रक्षा विवि के बीच खेला जाएगा। जबकि महिला वर्ग में सात मार्च को अपराहन तीन बजे से राची विवि और कोलहान विवि के बीच होगा। पुरूष वर्ग में राची विवि, डीएसपीएम विवि राची, एसकेएम विवि दुमका, बीबीएमके विवि धनबाद, विनोवा भावे, रक्षा विवि, टेकनिकल विश्वविद्यालय व कोलहान विवि चाईबासा तथा महिला वर्ग में राची विवि, कोल्हान विवि, बीबीएमके तथा डीएसपीएम की टीमें भाग ले रही है। साई धुर्वा ने बड़ाईक सीसी को हराया
जागरण संवाददाता, रांची : ए डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को साई धुर्वा ने बड़ाईक सीसी को चार विकेट से हराया। बड़ाईक सीसी की टीम ने 34.4 ओवरों में 176 रन बनाए। मुनाजीर ने 36, सरफराज ने नाबाद 31, इम्तियाज ने 27 रनों की पारी खेली। साई के आदित्य व राहुल को 3-3, सोनू को दो विकेट मिले। जवाब में साई की टीम 32.4 ओवरों में 6 विकेट पर 180 रन बनाकर मैच जीत लिया। शिखर ने 43, जयप्रकाश ने 41 रनों की पारी खेली। बड़ाईक के मुनाजीर को दो विकेट मिला।