Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में रांची, गिरिडीह, धनबाद तथा जमशेदपुर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, इतने उम्‍मीदवारों ने भरा पर्चा

    Lok Sabha Election 2024 झारखंड में रांची गिरिडीह धनबाद तथा जमशेदपुर इन चार सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। तीसरे चरण के तहत यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। सोमवार को नामांकन के पहले दिन पहले दिन रांची तथा जमशेदपुर में एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। गिरिडीह तथा धनबाद में पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ।

    By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Tue, 30 Apr 2024 12:47 PM (IST)
    Hero Image
    रांची, गिरिडीह, धनबाद तथा जमशेदपुर में चुनाव की अधिसूचना जारी

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में तीसरे चरण (देश के छठे) की चार सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद तथा जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो गई। इसी के साथ इन सीटों पर भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन रांची तथा जमशेदपुर में एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। गिरिडीह तथा धनबाद में पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन मई है नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि

    इधर, दूसरे चरण (देश के पांचवें) चरण की तीन संसदीय क्षेत्रों चतरा, कोडरमा तथा हजारीबाग में भी नामांकन प्रक्रिया जारी है। सोमवार को चतरा में दो तथा कोडरमा में एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया।

    अभी तक चतरा में चार तथा कोडरमा में दो नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। हजारीबाग में अभी कोई नामांकन नहीं हुआ है। इन सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित है।

    तीसरे चरण पर इस दिन होगा नामांकन

    तीसरे चरण की सीटों की बात करें तो इस चरण की चार सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि छह मई निर्धारित की है। सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा नौ मई तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। यहां 25 मई को मतदान होगा।

    इन चारों संसदीय क्षेत्रों में कुल 81,90,478 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 41,94,498 पुरुष तथा 39,95,691 महिला मतदाता हैं। 289 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने इस चरण की चारों सीटों पर मतदान के लिए कुल 8,963 मतदान केंद्र बनाए हैं।

    इनमें 175 मतदान केंद्र में सिर्फ महिला मतदान कर्मी होंगी। वहीं, 14 मतदान केंद्रों पर सिर्फ दिव्यांग तथा 32 में युवा मतदान कर्मी तैनात होंगे। सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। धनबाद में ग्रामीण से अधिक शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    किस संसदीय क्षेत्र में कितने मतदाता (29 अप्रैल 2024 तक)

    संसदीय क्षेत्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर कुल
    गिरिडीह 9,58,285 9,01,687 08 18,59,980
    धनबाद 11,93,486 10,85,630 80 22,79,196
    रांची 11,08,208 10,80,112 69 21,88,389
    जमशेदपुर 9,34,519 9,28,262 132 18,62,913

    किस संसदीय क्षेत्र में कितने मतदान केंद्र

    संसदीय क्षेत्र शहरी ग्रामीण कुल मतदान केंद्र
    गिरिडीह 408 1,752 2,160
    धनबाद 1,316  1,223 2,539
    रांची 949 1,428 2,377
    जमशेदपुर 688 1199 1,887

    ये भी पढ़ें:

    Dhullu Mahato : ढुलू महतो का शाही अंदाज, रोल्‍स रॉयस से जाएंगे पर्चा भरने; राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भी पहुंचेंगे धनबाद

    Dhanbad Road Accident : तोपचांची में भीषण सड़क हादसा, बस ने ट्रक को मारी जोरदार टक्‍कर; दो यात्रियों की मौत