Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad Road Accident : तोपचांची में भीषण सड़क हादसा, बस ने ट्रक को मारी जोरदार टक्‍कर; दो यात्रियों की मौत

    Dhanbad News धनबाद के तोपचांची में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। आज अलहे सुबह एक यात्री बस ने पीछे से एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना तोपचांची नेशनल हाइवे पर कोटालअड्डा ओवरब्रिज के पास हुई। हादसे में जख्‍मी हुए एक दर्जन यात्रियों का इलाज चल रहा है।

    By Mohan kr. Gope Edited By: Arijita Sen Updated: Tue, 30 Apr 2024 09:57 AM (IST)
    Hero Image
    धनबाद के तोपचांची में भीषण सड़क हादसा- जागरण।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। तोपचांची नेशनल हाइवे पर कोटालअड्डा ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। अहले सुबह यात्री बस ने पीछे से एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इसे एक यात्री की घटनास्थल पर मौत हो गई।

    इलाज के दौरान हुई एक यात्री की मौत

    जबकि एक यात्री की मौत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। एक मृत यात्री की पहचान की गई है, इसका नाम बंगाल के रहने वाले विभीषण मंडल है। लगभग एक दर्जन जख्मी का इलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। बाकी यात्रियों की पहचान की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना के बाद चीख पुकार मची

    मंगलवार की तड़के भीषण सड़क दुर्घटना के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। बस से जख्मी यात्री को नीचे उतर गया। सड़क के डिवाइडर पर ही जहां तहां जख्मी छटपटाते रहे। स्थानीय पुलिस ने काफी सहयोग किया।

    सभी जख्मी को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दो मरीज की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के घर वालों से भी संपर्क किया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें:

    Bird Flu : बर्ड फ्लू को लेकर रांची के बाद धनबाद में भी अलर्ट, विभाग ने दिया ये सख्त निर्देश

    Dhanbad Traffic Route Plan : धनबाद के इस इलाके में 8 दिन No Entry, आज से ही लागू होगा नया ट्रैफिक रूट प्लान