विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhullu Mahato : ढुलू महतो का शाही अंदाज, रोल्‍स रॉयस से जाएंगे पर्चा भरने; राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भी पहुंचेंगे धनबाद

Published: Tue, 30 Apr 2024 11:03 AM (GMT+05:30)

Dhullu Mahato धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। वह शाही अंदाज में आज नामांकन ...और पढ़ें

धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो रोल्‍स रॉयस से जाएंगे नामांकन भरने।
धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो रोल्‍स रॉयस से जाएंगे नामांकन भरने।

जागरण संवाददाता, धनबाद। मंगलवार को धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इसके लिए व्यापक और भव्य रूप से तैयारी की जा रही है। इसकी एक झलक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे शाही अंदाज में नामांकन के लिए जाएंगे।

रोल्‍स रॉयस की सवारी करेंगे ढुलू महतो

दुनिया भर के राहिशों की पहली पसंद रोल्स रॉयस कर बाघमारा के विधायक ढुलू के लिए तैयार की जा रही है। इसी से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ढुलू का यह नामांकन जहां एक और शक्ति परीक्षण, राजनीतिक पकड़ और उनके शान व शौकत को दिखाने के लिए काफी है।

ढुलू के नामांकन के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी सहित कई दिग्गज नेता इसमें शामिल होने के लिए धनबाद पहुंच गए। गोल्फ ग्राउंड में मुख्यमंत्री शर्मा जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सज-धजकर तैयार ढुलू की सवारी

रोल्स रॉयस कार को मुख्य डाकघर धनबाद के सामने स्थिति फूल माला नामक एक प्रतिष्ठान की और से सजाया जा रहा है। इस कार के आगे बड़े आकार का गेंदा के फूलों से भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल को बनाया गया है। कार की बाकी बॉडी केसरिया रंग के कपड़ों से सजाया गया है।

हाफ बॉडी वाली यह कार सफेद रंग की है। जिसको पुराने जमाने का लुक दिया गया है। यह विंटेज कारों की श्रेणी वाली गाड़ी है। ऐसी ही दो गाड़ियां हैं। दूसरी रोल्स रॉयस पर कोई सजावट नहीं कि जा रही है।

धनबाद में खूब नज़र आती है यह कार

रोल्स रॉयस की यह विंटेज कार धनबाद की सड़कों पर खूब देखने को मिलती है। शादी विवाह अथवा रोड शो के दौरान इसका उपयोग धनबाद के लोग खूब करते हैं।

पिछले दिनों धनबाद के थर्ड जेंडर ने भी मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान इस कार का उपयोग किया था। इस कार का एक दिन का भाड़ा 20 हज़ार रुपये है।

धनबाद लोकसभा सीट के लिए नामांकन शुरू

धनबाद लोकसभा सीट के लिए नामांकन शुरू हो गया है। अब तक 18 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। इसमें भाजपा, कांग्रेस, मासस सहित सोमवार को सामान्य वर्ग में 14, अनुसूचित जाति में 3 तथा अनुसूचित जनजाति में 1 व्यक्ति ने नामांकन पत्र खरीदा है।

नामांकन को लेकर चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गए है। प्रत्याशियों के नामांकन में पार्टी के वरीय नेता से लेकर मंत्री तक की उपस्थित रहेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन भी तैयारी में है। नामांकन की प्रक्रिया नए डीसी कार्यालय में किया जाएगा।

कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा एक मई को करेगी नामांकन

कांग्रेस इंडी प्रत्याशी अनुपमा सिंह एक मई को दो बजे नामांकन करेगी। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस गठबंधन के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित नामांकन में जेएमएम, कांग्रेस, राजद, भाकपा माले सहित गठबंधन के वरीय नेता व मंत्री इसमें शामिल होंगे। इसकी तैयारी में जुट गया है। दो बजे नामांकन की समय तय किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि कांग्रेस के कई राष्ट्रीय स्तर के नाम भी नामांकन भी शामिल होंगे।

मासस के प्रत्याशी जगदीश भी एक मई को नामांकन की तैयारी

मासस के प्रत्याशी जगदीश रवानी एक मई को नामांकन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इनके नामांकन में वाम दल के कई नेता शामिल होंगे। मासस के आनंद महतो, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी शामिल होंगे। नामांकन को लेकर रैली व जनसभा की भी तैयारी है।

ये भी पढ़ें:

Jharkhand : लोहरदगा में डटे हैं चमरा लिंडा, आईएनडीआईए की बढ़ी परेशान; पलामू में दो उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस

झारखंड में कांग्रेस को एक और झटका, चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी; कर दिया ये एलान