विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू प्रसाद यादव ने कहा, किसान विरोधी है बजट

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 01 Feb 2018 12:32 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 01 Feb 2018 05:01 PM (GMT+05:30)

लालू ने कहा कि बजट किसान विरोधी है। देश में नौजवानों, बेरोजगारों की फौज है। महंगाई और गरीबी भी है। इस पर बजट में ध्यान नहीं दिया गया।

लालू प्रसाद यादव ने कहा, किसान विरोधी है बजट
लालू प्रसाद यादव ने कहा, किसान विरोधी है बजट

जागरण संवाददाता, रांची। चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज सीबीआइ के विशेष कोर्ट में उपस्थित होकर हाजिरी लगाई। कोर्ट रूम में जाने के पूर्व लालू प्रसाद ने जहां बजट को हवा-हवाई बताया था, वहीं कोर्ट से निकलने के बाद बजट पर मीडिया के माध्यम से तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि बजट किसान विरोधी है। देश में नौजवानों, बेरोजगारों की फौज है। महंगाई और गरीबी भी है। इस पर बजट में ध्यान नहीं दिया गया। मोदी ने कहा था कि किसानों का कर्जा माफ कर देंगे, किया कर्जा माफ? नहीं किया। कहीं कोई ध्यान नहीं दिया गया। बजट की खानापूर्ति की गई। 

चारा घोटाले में पेशी के लिए कोर्ट जाते लालू। 

डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में पेश हुए थे। इस मामले में छविनाथ मिश्रा की गवाही दर्ज की गई। मामले में एक अन्य गवाह कृष्ण कुमार सिंह की गवाही न्यायालय में दर्ज की जाएगी। लालू प्रसाद कोर्ट से निकल गए हैं। दूसरी पाली में वे उपस्थित नहीं होंगे।

यह भी पढ़ेंः जेल में लालू से राजनीतिक दांव-पेंच सीख रहे भाजपा विधायक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।