विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिल्ली का खेरबैड़ा डैम ध्वस्त, गोडाडीह समेत कई गांवों में पानी फैला, फसलों को भारी क्षति

Published: Sun, 04 Oct 2026 12:39 PM (IST)

सिल्ली प्रखंड में खेरबैड़ा डैम ध्वस्त होने से गोडाडीह समेत कई गांवों में पानी फैल गया, जिससे धान व अन्य ...और पढ़ें

सिल्ली प्रखंड में खेरबैड़ा डैम ध्वस्त होने से गोडाडीह समेत कई गांवों में पानी फैला।

सिल्ली प्रखंड में खेरबैड़ा डैम ध्वस्त होने से गोडाडीह समेत कई गांवों में पानी फैला।

HighLights

  1. सिल्ली का खेरबैड़ा डैम जलस्तर बढ़ने से अचानक ध्वस्त हुआ।

  2. गोडाडीह सहित कई गांवों में धान व अन्य फसलें बर्बाद हुईं।

  3. लोटा-गोडाडीह मुख्य मार्ग कई घंटों तक बाधित रहा, आवागमन प्रभावित।

जागरण संवाददाता, सिल्ली (रांची)। सिल्ली प्रखंड अंतर्गत गोडाडीह पंचायत क्षेत्र में स्थित खेरबैड़ा डैम शनिवार दोपहर जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण अचानक ध्वस्त हो गया। प्राकृतिक जंगल के बीच स्थित इस डैम के टूटने से गोडाडीह, सातपालु, रायकोचा सहित आसपास के कई क्षेत्रों में पानी फैल गया, जिससे बड़ी मात्रा में धान की फसल एवं अन्य कृषि फसलों को नुकसान पहुंचा है।

डैम के ध्वस्त होने के कारण लोटा-गोडाडीह मुख्य मार्ग भी कई घंटों तक प्रभावित रहा, जिससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही डैम की मेड़ से पिछले कई दिनों से पानी का रिसाव हो रहा था।

यदि समय प्रशासन द्वारा इसका संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाया जाता, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग डैम टूटने से प्रभावित सभी गांवों एवं किसानों का तत्काल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन किया जाए तथा पीड़ित किसानों को चिन्हित कर नियमानुसार समुचित मुआवजा एवं राहत उपलब्ध कराया जाए।

सिल्ली क्षेत्र कृषि प्रधान है और यहां किसानों की आजीविका मुख्य रूप से खेती पर निर्भर है। ऐसे में फसलों की व्यापक क्षति किसानों के लिए गंभीर आर्थिक संकट बन गई है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- रांची में अगले दो साल तक नहीं होगा जलसंकट, बारिश से दूर हुई पानी की चिंता; गोंदा-गेतलसूद डैम लबालब

यह भी पढ़ें- SIR Jharkhand: 10 अक्टूबर को मेगा हेल्प डेस्क, मतदाताओं को अनावश्यक परेशान नहीं करें; बुर्जुगों की रिवर्स मैपिंग