विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 मीटर की ऊंचाई पर टूटा सेफ्टी बेल्ट, नीचे गिरने से मजदूर की मौत; खलारी में तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:54 PM (IST)

खलारी के केडीएच साइलो निर्माण स्थल पर 30 मीटर की ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर रामस्वरूप चौहान की मौत ...और पढ़ें

खलारी के केडीएच साइलो निर्माण में मजदूर की मौत।

खलारी के केडीएच साइलो निर्माण में मजदूर की मौत।

HighLights

  1. खलारी के केडीएच साइलो निर्माण में मजदूर की मौत।

  2. 30 मीटर ऊंचाई से गिरने पर सुरक्षा बेल्ट टूटा।

संवाद सूत्र, खलारी। खलारी थाना क्षेत्र के सीसीएल एनके एरिया स्थित केडीएच में कोल हैंडलिंग प्लांट (साइलो) का निर्माण कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी मधुकोन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड में कार्यरत एक मजदूर की शनिवार सुबह हुई दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान रामस्वरूप चौहान (पिता मुरली चौहान) के रूप में हुई है।

हादसे के बाद उसे आनन-फानन में सीसीएल केंद्रीय अस्पताल, डकरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप चौहान साइलो निर्माण के तहत फैब्रिकेशन एवं इरेक्शन का काम कर रहा था।

इसी दौरान वह करीब 30 मीटर की ऊंचाई पर काम कर रहा था। बताया जाता है कि काम के दौरान उसका सेफ्टी बेल्ट टूट गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मृतक मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत बारूण थाना क्षेत्र के महत्ता गांव का रहने वाला था। वह खलारी के मोहननगर, डकरा स्थित अपने ससुराल में रहकर मधुकोन कंपनी में काम कर रहा था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। मालूम हो कि केडीएच में साइलो निर्माण कार्य के दौरान पूर्व में भी एक मजदूर की दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की सुरक्षा और मधुकोन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों के लिए सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता और उनकी नियमित जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में कोचिंग गई छात्रा का झाड़ी में मिला शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।