विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में कोचिंग गई छात्रा का झाड़ी में मिला शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:37 PM (IST)

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में एक 18-19 वर्षीय युवती का शव झाड़ी में मिला, जिससे इलाके में सनसनी ...और पढ़ें

छात्रा का झाड़ी में मिला शव

छात्रा का झाड़ी में मिला शव

HighLights

  1. कल्याणपुर के मूसेपुर गांव में युवती का शव बरामद।

  2. युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, युवती की पहचान हुई।

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 18 से 19 वर्ष की युवती का शव जूट मिल के बगल में बांध वाली मुख्य सड़क से गंडक नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे झाड़ी में पड़ा मिला। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच स्थानीय लोगों की नजर झाड़ी में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

घटनास्थल से प्लास्टिक की चप्पल बरामद

मृतका ने लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग की जींस पहन रखी थी। उसकी कमर में काले रंग की पतली बेल्ट और नाक में कीलनुमा आभूषण था। घटनास्थल से गुलाबी रंग की प्लास्टिक की चप्पल भी बरामद की गई है। 

घटना की सूचना पर पहुंची एफएस एल की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में युवती की पहचान भी उजागर हो गई। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

स्वजन बताते हैं कि वह रोज कोचिंग जाती थी। एक दिन पूर्व भी घर से 9.30 बजे निकली थी। शाम चार बजे के बाद नहीं लौटी तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया। लेकिन फोन बंद मिला। बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने थाना भी गए। 

वहीं जानकारी मिली कि एक युवती का शव मिला है। बरामदगी स्थल पर जाने से उसकी पहचान की। युवती की मौत कैसे हुई और उसकी हत्या के पीछे क्या कारण है, इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कल्याणपुर में कहासुनी के बाद युवक की चाकू से हत्या, समस्तीपुर पुलिस जांच में जुटी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।