झारखंड को मिला नया चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभु बखरू को सौंपी जिम्मेदारी
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस विभु बखरू को झारखंड हाई कोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। वे वर्तमान चीफ जस्टिस एमएस सोनक का स्थान लेंगे, जो 27 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

जस्टिस विभु बखरू। फोटो इंटरनेट मीडिया
HighLights
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की जस्टिस विभु बखरू की नियुक्ति।
झारखंड हाई कोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस।
एमएस सोनक की जगह लेंगे, जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड की रांची हाई कोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने इस पद के लिए विभु बखरू की नियुक्ति की है।
विभू बखरू रांची हाई कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस एमएस सोनक की जगह लेंगे, जो कि 27 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं।
जस्टिस विभु बखरू अभी कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 19 जुलाई 2025 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वे दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।
हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर तत्काल नियुक्ति की मांग की थी।
यह भी पढ़ें- झारखंड के सरकारी स्कूलों में 3 महीने लेट होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा, JCERT ने जारी किया नया शेड्यूल