झारखंड में आज होगी जेटेट-2026 परीक्षा, रांची के 101 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू
रांची में रविवार को झारखंड पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 के लिए 101 केंद्रों पर तैयारी पूरी हो गई है। परीक्षा को ...और पढ़ें

रांची के 101 केंद्रों पर आज होगी जेटेट परीक्षा।
HighLights
रांची के 101 केंद्रों पर आज होगी जेटेट परीक्षा।
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू।
सुबह 6:30 से शाम 7:30 बजे तक रहेगी पाबंदी।
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से आज रविवार को आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 को लेकर रांची जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 101 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह आदेश आज एक नवंबर को सुबह 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।
अनुमंडल दंडाधिकारी सदर, रांची कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की है। प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्व भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर सकते हैं। इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) के आदेश पर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। प्रशासन की ओर से परीक्षा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।
निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में आदेश में प्रतिबंधित गतिविधियों पर रोक रहेगी। प्रशासन ने परीक्षा के सुचारु संचालन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पक्षों से आदेश का पालन करने की अपील की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।