JPSC-JSSC परीक्षा घोटाला: जेल गए कर्मियों पर कार्रवाई शुरू, CGL से नियुक्त ASO सुषमा कुमारी निलंबित
JSSC CGL Scam: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (एएसओ) सुषमा कुमारी को कार्मिक विभाग ने निलंबित कर दिया है।

JSSC CGL Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग आफिस, रांची।
राज्य ब्यूरो, रांची। JSSC CGL Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ी से नियुक्ति के आरोप में जेल भेजे गए पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो गई है।
कार्मिक विभाग ने जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा से नियुक्त सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (एएसओ) सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया है। उसे गिरफ्तार होने की तिथि से निलंबित किया गया है। इनकी गिरफ्तारी एक जनवरी 2025 को सीआइडी में दर्ज मामले में की गई थी।
JPSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितता और मेधा सूची में हेरफेर के मामले की जांच CID कर रही है। जांच के दायरे में परीक्षा संचालन करने वाली एजेंसी के कर्मचारी, बिचौलिए, अभ्यर्थी और आयोग से जुड़े लोग शामिल हैं।
आरोप है कि परीक्षा में अनुचित तरीके अपनाकर कुछ अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाया गया। अगस्त 2026 में सीआईडी ने पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जेपीएससी मेधा घोटाले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या 19 हो गई थी। बाद की रिपोर्ट में यह संख्या 20 बताई गई। मामले में ओएमआर शीट से कथित छेड़छाड़ और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की जांच जारी है।
वहीं, जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक कांड की भी सीआइडी जांच कर रही है। इस मामले में 10 अक्टूबर 2026 तक 36 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। अभी और लोगों की गिरफ्तारी होनी है।
यह भी पढ़ें- JSSC CGL Scam: पुलिस ने गांवा से फूड इंस्पेक्टर को उठाया, जमशेदपुर में तैनात थे संजय कुमार; CID कर रही पूछताछ
यह भी पढ़ें- JSSC-CGL Scam में देवघर में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, सुधाकर के घर से मिले अहम सुराग
