विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JSSC CGL Scam: पुलिस ने गांवा से फूड इंस्पेक्टर को उठाया, जमशेदपुर में तैनात थे संजय कुमार; CID कर रही पूछताछ

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:14 PM (IST)

JSSC CGL Scam: गावां थाना पुलिस ने सीआईडी के निर्देश पर कथित सीजीएल फर्जीवाड़े मामले में पूछताछ के लिए पिहरा ...और पढ़ें

गांवा थाना के पिहरा गांव से संजय कुमार को हिरासत में लिया गया। (प्रतीकात्मक फोटो)

गांवा थाना के पिहरा गांव से संजय कुमार को हिरासत में लिया गया। (प्रतीकात्मक फोटो)

संवाद सहयोगी, गांवा (गिरिडीह)। झारखंड के गिरिडीह जिले के गांवा थाना की पुलिस ने सीआईडी के निर्देश पर कथित सीजीएल फर्जीवाड़ा मामले में पूछताछ के लिए पिहरा निवासी मनोज साव के पुत्र और फूड एंड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर संजय कुमार को हिरासत में लिया है। उन्हें पिहरा बाजार स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया। संजय कुमार जमशेदपुर में फूड इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

इससे पूर्व उन्हें हिरासत में लेने के लिए सीआईडी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था। इसमें गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार, देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी और तिसरी थाना प्रभारी शंभुनंद ईश्वर को शामिल किया गया था। टीम ने उनके आवास से उन्हें हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि सीजीएल की नौकरी में गड़बड़ी के मामले में पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।

मामले में खोरिमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने कहा कि सीआईडी की ओर से हिरासत में लेने का निर्देश प्राप्त हुआ था। मामला सीजीएल में धांधली से जुड़ा हुआ है। सीआईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की कार्रवाई, गिरिडीह से सफल अभ्यर्थी समीर कुमार गिरफ्तार