विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्षेत्रीय कार्यकर्ता भर्ती: संताली भाषा की परीक्षा रद, सिलेबस से बार पूछे गए थे प्रश्न; दोबारा होगी परीक्षा

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:43 PM (IST)

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के तहत संताली भाषा की परीक्षा रद कर दी है। लगभग ...और पढ़ें

संताली भाषा के प्रश्नपत्र में चार प्रश्न गलत और अस्पष्ट भी थे।

संताली भाषा के प्रश्नपत्र में चार प्रश्न गलत और अस्पष्ट भी थे।

HighLights

  1. संताली भाषा की क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा रद्द कर दी गई।

  2. लगभग 40% प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर और त्रुटिपूर्ण पाए गए।

  3. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित करेगा।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 19 जुलाई को संपन्न क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के प्रश्नपत्र-2 के तहत संताली भाषा की परीक्षा रद कर दी है। इस विषय की परीक्षा में लगभग 40 प्रतिशत प्रश्न सिलेबस से बाहर पूछे गए थे, जबकि कई प्रश्न त्रुटिपूर्ण व अस्पष्ट भी थे। अब इस भाषा की परीक्षा दोबारा ली जाएगी।

आयोग ने सोमवार को परीक्षा रद करने की सूचना प्रकाशित कर कहा कि इस भाषा के प्रश्न पत्र में कई प्रश्न सिलेबस के बाहर होने अथवा गलत प्रश्न होने के संबंध में अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदन की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा कराई गई। विशेष विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार, संताली भाषा के प्रश्न पत्र में

कई प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर होने/अस्पष्ट अथवा गलत होने के कारण संताली भाषा की परीक्षा को रद किया जाता है। इस भाषा की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी सूचना अलग से प्रकाशित की जाएगी।

40 प्रश्न सिलेबस से बाहर होने की शिकायत

आयोग के अनुसार, संताली भाषा के अभ्यर्थियों को परीक्षाफल में शामिल होने के लिए संताली भाषा की दोबारा होनेवाली परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट देखने का अनुरोध किया गया है।

बताते चलें कि अभ्यर्थियों ने सौ में से 40 प्रश्न सिलेबस से बाहर होने की शिकायत की थी। साथ ही कहा गया कि प्रश्नपत्र में चार प्रश्न त्रुटिपूर्ण भी थे। प्रश्नपत्र में संताली साहित्य, संस्कृति, लोक गाथाओं और प्रमुख साहित्यकारों से जुड़े कई प्रश्न तथ्यात्मक रूप से गलत थे।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति भी काफी कम हुई थी। तीन पालियों में हुई इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 3,22,867 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जबकि इसमें 86,444 अभ्यर्थी ही सम्मिलित हुए। कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा के दिन या एक दिन पहले प्रवेश पत्र मिलने की शिकायत भी की थी।  

यह भी पढ़ें- पिता-पुत्र, भाभी-देवर और भाई-बहन ने साथ दी परीक्षा, एक छत के नीचे पीढ़ियों का इम्तिहान; नए पैटर्न के जेटेट में कैसा होगा परिणाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।