विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JSSC चार नवंबर से पहले जारी कर सकता है सहायक आचार्य नियुक्ति का संशोधित परिणाम; BIT मेसरा ने नॉर्मलाइजेशन को बताया वैध

Published: Sat, 31 Oct 2026 12:10 PM (IST)

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का संशोधित परिणाम 4 नवंबर से पहले जारी कर सकता है। ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. JSSC सहायक आचार्य संशोधित परिणाम 4 नवंबर से पहले संभव।

  2. BIT मेसरा ने नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को वैध ठहराया।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग चार नवंबर से पहले सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर सकता है। बीआईटी मेसरा द्वारा इस परीक्षा में अपनाए गए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर क्लीन चिट दिए जाने के बाद इसका रास्ता साफ हो गया है। अभी तक आयोग बीआइटी की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था।

बीआईटी मेसरा ने झारखंड हाई कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें नार्मलाइजेशन प्रक्रिया को वैध ठहराया गया है। इससे पहले प्राथिर्यो ने इस प्रक्रिया को गलत बताते हुए कहा था कि चयनित अभ्यर्थियों से अधिक अंक मिलने के बाद भी उनका चयन इस प्रक्रिया के कारण नहीं हो पाया।

दरअसल, इस परीक्षा से संबंधित अलग-अलग मामला सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों में चल रहा है। इधर, सर्वोच्च न्यायालय ने एक मामले में आयोग को इस परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी करने को कहा है। इस मामले में चार नवंबर को अगली सुनवाई होनी है।

हालांकि आयाेग को 29 अक्टूबर से पहले ही संशोधित परिणाम जारी करना था, लेकिन राज्य सरकार ने बीआईटी मेसरा से हाई कोर्ट से रिपोर्ट मांगे जाने का हवाला देते हुए समय की मांग की थी। अब आयोग कभी भी इसका संशोधित परिणाम जारी कर सकता है।

बताते चलें कि इससे पहले भी इस परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी हो चुका है। इस परीक्षा के माध्यम से 13 हजार अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी हो चुकी है। हालांकि कुल 26,001 पदों के विरुद्ध नियुक्ति होनी थी। 

यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय में रिसर्च स्कॉलर्स के लिए बदले फेलोशिप के नियम, अब सीधे आवेदन करने पर नहीं मिलेगी राशि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।