विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JPSC परीक्षा में AI से लिखी गई थीं मुख्य परीक्षा की कॉपियां, रांची में गुप्त ठिकाने पर रात भर चला था खेल!

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:20 PM (IST)

सीआईडी जांच में खुलासा हुआ है कि जेपीएससी की फॉरेस्ट रेंज अफसर और सहायक वन संरक्षक परीक्षाओं में धांधली हुई थी। 

सीआईडी जांच में हुआ खुलासा। (फाइल फोटो)

सीआईडी जांच में हुआ खुलासा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जेपीएससी एफआरओ परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का खुलासा।

  2. रातू रोड पर एआई व किताबों से लिखी गईं कॉपियां।

  3. पंकज प्रसून ने रवि मास्टर गिरोह को दिए थे पांच लाख।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अधीन संचालित फॉरेस्ट रेंज अफसर (एफआरओ) व सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) की परीक्षा में जमकर धांधली हुई थी।

पूरे मामले की जांच कर रही सीआईडी ने जांच में पाया है कि उक्त दोनों ही परीक्षाओं की मुख्य परीक्षा में रातू रोड के एक गुप्त ठिकाने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) व किताबों की मदद से सेटिंग वाले अभ्यर्थियों की कापियां लिखी गई थीं।

सीआईडी ने गिरफ्तार अभ्यर्थी पंकज प्रसून ने एजेंसी को कई अहम जानकारियां दी है और बताया है कि उसने चचेरे भाई संजीत के माध्यम से रवि मास्टर गिरोह को पांच लाख रुपये नकद दिया था।

वॉट्सएप चैट को भी मिटा दिया था। उसने स्वीकार किया है कि प्रारंभिक परीक्षा पास कराने के लिए उसने अपने चचेरे भाई और सह आरोपित संजीत कुमार के कहने पर अपना आवेदन व प्रवेश पत्र सौंपा था।

परीक्षा पास कराने का ठेका

उसने पांच लाख रुपये भी दिया था। आरोपित संजीत कुमार ने भी सीआईडी को बताया था कि बिचौलिए रवि शंकर कुमार उर्फ रवि मास्टर, धर्मेंद्र कुमार व उसके सिंडिकेट ने जिन्हें परीक्षा पास कराने का ठेका दिया था, उस सूची में पंकज का नाम भी शामिल था।

सीआईडी जांच के अनुसार, 11 फरवरी 2026 को एफआरओ मुख्य परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद पंकज प्रसून, ऋतिक रोशन और करीब 12 अन्य अभ्यर्थियों को रांची के रातू रोड पार्क के पास स्थित एक मकान में ले जाया गया।

आरोप है कि उस मकान में अभ्यर्थियों को ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं, जिनका कवर पेज गायब था। कवर पेज पर अभ्यर्थी का नाम व रोल नंबर दर्ज होता है।

वहां मौजूद गिरोह के सदस्यों ने किताबों और एआइ जनित सामग्री की मदद से रात भर जागकर सामान्य अध्ययन (जीएस) तथा वैकल्पिक प्रश्नपत्र-1 और 2 के उत्तर लिखवाए थे।

यह भी पढ़ें- जेपीएससी अनियमितता मामला: झारखंड हाई कोर्ट ने एल खियांग्ते की जमानत पर CID से मांगा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।