विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JPSC पेपर लीक पर बड़ा एक्शन: 21 परीक्षाओं की जांच के लिए बनीं 6 स्पेशल टीमें, 35 अफसरों को जिम्मा

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:10 PM (IST)

पुलिस मुख्यालय ने जेपीएससी की 21 परीक्षाओं में अनियमितता, पेपर लीक और ओएमआर शीट में हेराफेरी की जांच के लिए 35 अधिकारियों की छह टीमें गठित की हैं।

जेपीएससी परीक्षाओं में धांधली की जांच के लिए 35 अधिकारियों की छह टीमें गठित

जेपीएससी परीक्षाओं में धांधली की जांच के लिए 35 अधिकारियों की छह टीमें गठित

HighLights

  1. 35 अधिकारियों की छह टीमें जेपीएससी अनियमितता जांचेंगी।

  2. दो डीआईजी, तीन एसपी जांच टीमों का नेतृत्व करेंगे।

  3. सीआईडी के अनुरोध पर पुलिस मुख्यालय ने बल उपलब्ध कराया।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के माध्यम से आयोजित कुल 21 परीक्षाओं में अनियमितता, कथित पेपर लीक, ओएमआर शीट में हेराफेरी मामले की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने करीब 35 अधिकारियों की अलग-अलग छह टीमें बनाईं हैं।

टीम में दो डीआईजी, तीन एसपी के अलावा डीएसपी, इंस्पेक्टर व दारोगा शामिल हैं। डीआईजी जैप कार्तिक एस. व डीआईजी झारखंड जगुआर (एसटीएफ) इंद्रजीत महथा के अलावा एसपी अभियान दीपक कुमार शर्मा, एसपी वायरलेस प्रशांत आनंद व एसपी विशेष शाखा सौरभ टीम का नेतृत्व करेंगे।

इन सभी छह टीमों के जिम्मे जेपीएससी की विवादित सभी परीक्षाओं की जांच की जिम्मेदारी होगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को जल्द से जल्द सीआईडी में योगदान देने के लिए आदेश दिया गया है।

इससे पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की जांच के लिए आइजी झारखंड जगुआर अनूप बिरथरे के नेतृत्व में 17 सदस्यीय टीम गठित की गई थी, जो पूरे मामले की जांच कर रही है।

सीआईडी के अनुरोध पर पुलिस मुख्यालय ने उपलब्ध कराया बल

सीआईडी को राज्य सरकार ने जेपीएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितता मामले की जांच का आदेश दिया था। जांच में अतिरिक्त पदाधिकारियों की आवश्यकता को देखते हुए सीआईडी ने पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। सीआईडी के अनुरोध पर पुलिस मुख्यालय ने अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया है।

सीआईडी ने लगातार छापामारी, रांची व बाहर छानबीन करने, गिरफ्तार, संदिग्धों आदि पर निगरानी करने, आरोपितों को पूछताछ के लिए ले जाने, लाए जाने के लिए बल की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को भी आदेश दिया है कि वे सीआईडी को जांच में सहयोग करेंगे।

ये 21 परीक्षाएं हुईं थीं रद, जिनकी सीआईडी की सभी छह टीमें करेंगी जांच

  • झारखंड सिविल सेवा संयुक्त परीक्षा-2023
  • झारखंड 14वीं सिविल सेवा संयुक्त परीक्षा -2025
  • सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023
  • सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2025
  • विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति परीक्षा-2025
  • सहायक निदेशक, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसरबैकलॉग नियुक्ति-2025
  • सहायक निदेशक, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर नियमित नियुक्ति-2025
  • ड्रग इंस्पेक्टर नियुक्ति परीक्षा- 2025
  • इंजीनियरिंग कॉलेजाें में सहायक प्राध्यापक बैकलॉग नियुक्ति-2026
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में व्याख्याताओं की नियुक्ति-2026
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में व्याख्याताओं की बैकलॉग नियुक्ति-2026
  • मेडिकल कॉलेजों में स्पेशियलिटी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति-2026
  • सिविल जज जूनियर डिविजन नियुक्ति परीक्षा-2023
  • सहायक वन संरक्षक नियुक्ति परीक्षा-2024
  • वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा- 2024
  • सहायक लोक अभियोजक नियुक्ति नियमित परीक्षा-2025
  • सहायक लोक अभियोजक नियुक्ति बैकलॉग परीक्षा-2025
  • खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा-2023
  • सीडीपीओ नियुक्ति परीक्षा- 2023
  • झारखंड पात्रता परीक्षा-2024
  • छठी सीमित उपसमाहर्ता परीक्षा- 2018

यह भी पढ़ें- झारखंड FRO परीक्षा में AI से हुई चीटिंग, लालू यादव कनेक्शन आया सामने; TDPL कर्मचारी के मोबाइल से अहम खुलासे

यह भी पढ़ें- 14वीं JPSC धांधली में लालू यादव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, रंगदारी मामले में राजा अंसारी को भी राहत नहीं