विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: JMM ने बैद्यनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, सोमवार को करेंगे नामांकन

Published: Sat, 06 Jun 2026 02:13 PM (IST)

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बैद्यनाथ राम को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

बैद्यनाथ राम (फाइल फोटो)

बैद्यनाथ राम (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। जेएमएम ने बैद्यनाथ राम को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल पार्टी ने एक सीट के लिए ही टिकट का एलान किया है।

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बैद्यनाथ राम के नाम की औपचारिक घोषणा की। बता दें कि बैद्यनाथ राम लातेहार क्षेत्र से कई बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं और झामुमो के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं।

वह अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं और वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं। बैद्यनाथ राम को शासन और प्रशासन का लंबा अनुभव है। वह हेमंत सोरेन की पिछली सरकार में कुछ समय के लिए मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा भाजपा सरकार में भी उन्होंने मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

जानकारी के मुताबिक, बैद्यनाथ राम सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। झामुमो ने उनके नाम की घोषणा कर चुनावी तैयारियों को और गति दे दी है।

यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव: JMM-कांग्रेस में तनाव के बीच प्रदीप यादव ने कहा- INDIA गठबंधन की दिखेगी एकता

यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव में गौरव वल्लभ होंगे बीजेपी प्रत्याशी? आज हो जाएगा साफ