विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में गौरव वल्लभ होंगे बीजेपी प्रत्याशी? आज हो जाएगा साफ 

Published: Sat, 06 Jun 2026 05:34 AM (GMT+05:30)

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें एक सीट पर प्रत्याशी उतारने का निर्णय ...और पढ़ें

जेपी नड्डा से मिलते हुए गौरव वल्लभ। फाइल फोटो

जेपी नड्डा से मिलते हुए गौरव वल्लभ। फाइल फोटो

HighLights

  1. बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया।

  2. शनिवार सुबह तक प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

  3. गौरव वल्लभ को बीजेपी का राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें तेज।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर जीत की रणनीति बनाने के लिए शुक्रवार को प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह भी मौजूद थे।

विधायक दल की बैठक के बाद मुख्य सचेतक सह हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर प्रत्याशी देने का निर्णय लिया है। केंद्रीय नेतृत्व को प्रत्याशी तय करना है। शनिवार सुबह तक प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।

गौरव वल्लभ को प्रत्याशी बनाने की अटकलें

जायसवाल ने कहा कि जब कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ता है, तो उसके पास वोट मांगने के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक होते हैं। बीजेपी उम्मीदवार के पास 81 विधायक हैं। पक्ष हो, विपक्ष हो, उम्मीदवार को सभी से वोट मांगने का लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है।

बीजेपी के प्रत्याशी की घोषणा होते ही एनडीए के सभी विधायक राज्यसभा प्रत्याशी के नामांकन में एक साथ शामिल होंगे। पार्टी ने आधिकारिक तौर पर नाम सामने आने से पहले किसी संभावना पर चर्चा से इनकार किया है, लेकिन जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य गौरव वल्लभ को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। गौरव वल्लभ पूर्व में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- झारखंड ट्रेजरी घोटाला: हजारीबाग के 5 आरोपियों को भेजा गया जेल, CID ने 48 घंटे तक की कड़ी पूछताछ

यह भी पढ़ें- झारखंड में राज्यसभा सीट के लिए आपसी घमासान: JMM के बाद अब कांग्रेस भी प्रत्याशी उतारने पर अड़ी, एकजुट हुए MLA