विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड ट्रेजरी घोटाला: हजारीबाग के 5 आरोपियों को भेजा गया जेल, CID ने 48 घंटे तक की कड़ी पूछताछ

Published: Sat, 06 Jun 2026 12:14 AM (IST)

हजारीबाग कोषागार से अवैध वेतन निकासी मामले में CID की SIT ने पांचों आरोपियों को 48 घंटे की पूछताछ के ...और पढ़ें

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी। फाइल फोटो

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी। फाइल फोटो

HighLights

  1. हजारीबाग के पांच आरोपी 48 घंटे की रिमांड के बाद जेल।

  2. अवैध वेतन निकासी घोटाला करीब 31 करोड़ रुपये का।

  3. CID ने फर्जी वेतन पर्ची और निवेश पर जानकारी जुटाई।

राज्य ब्यूरो, रांची। हजारीबाग जिला कोषागार से अवैध वेतन निकासी मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की SIT ने रिमांड पर लिए गए सभी पांचों आरोपितों को 48 घंटे की पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया।

जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है, उनमें हजारीबाग एसपी के लेखा शाखा के मुख्य लेखापाल सिपाही शंभू कुमार सिंह, शंभू कुमार सिंह की पत्नी काजल कुमारी, शंभू कुमार सिंह का सहयोगी सिपाही रजनीश कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह की पत्नी खुशबू कुमारी व धीरेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं।

पांचों ही आरोपितों से अवैध वेतन निकासी के प्रत्येक बिंदुओं पर पूछताछ की गई है। हजारीबाग में अवैध वेतन निकासी का पूरा मामला अब तक करीब 31 करोड़ रुपये का सामने आया है। सीआईडी की एसआईटी ने आरोपितों से फर्जी वेतन पर्ची तैयार करने से लेकर उसे पास कराने तक की कड़ियों को विस्तार से जाना है।

अवैध वेतन निकासी की राशि का कहां निवेश किया, कहां खर्च किया, इन सभी बिंदुओं पर एसआइटी ने जानकारी जुटाई है। अब रिमांड पर पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर एसआइटी अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।

चाईबासा केस में रिमांड पर लिए गए चारों ही आरोपित आज भेजे जाएंगे जेल

चाईबासा जिला कोषागार से अवैध वेतन निकासी मामले में रिमांड पर लिए गए चारों ही आराेपित शनिवार को जेल भेजे जाएंगे। चाईबासा जिला कोषागार से अवैध वेतन निकासी मामले में चारों ही आरोपितों से 72 घंटे तक पूछताछ की अनुमति मिली थी। सीआइडी की एसआइटी ने इस केस में जिन्हें रिमांड पर लिया था, उनमें देवनारायण मुर्मू, सरकार हेम्ब्रम, अरुण मार्डी व गोराचंद मार्डी शामिल हैं।

बोकारो केस में पूछताछ पूरी

बोकारो में अवैध वेतन निकासी मामले में रिमांड पर लिए गए एएसआइ अशोक भंडारी, गृह रक्षक सतीश कुमार व सिपाही काजल मंडल से रिमांड पर पूछताछ पूरी हो चुकी है।

इन तीनों ही आरोपितों से 72 घंटे तक ही पूछताछ की अनुमति दी गई थी। इन्हें भी पूछताछ के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई है।

यह भी पढ़ें- झारखंड में खराब रिजल्ट वाले 'CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' के शिक्षकों पर गिरेगी गाज, शिक्षा सचिव ने दिए कड़े निर्देश 

यह भी पढ़ें- झारखंड में नशीले पदार्थों की सूचना देने वालों को मिलेगा सुरक्षा कवच, ₹20 लाख तक मुआवजा