Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असल में इलेक्‍शन ED ही कराएगा... लोकसभा चुनाव को लेकर JMM नेता का BJP पर निशाना, कहा- पहले ही लिखी जा चुकी स्क्रिप्‍ट

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 10:08 AM (IST)

    झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो के म‍हासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का नारा देते-देते कांग्रेस युक्त भाजपा बनकर रही गई। इसी के साथ उन्‍होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी है। ईडी कराएगा इस बार चुनाव। इसका उदाहरण झारखंड में देखने को मिल रहा है।

    Hero Image
    भाजपा पर कटाक्ष करते हुए झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य।

    राज्य ब्यूरो, रांची।  सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी देश को कांग्रेस मुक्त करते-करते कांग्रेस युक्त हो चुकी है। ऐसे 740 सांसद और विधायक हैं जो कांग्रेस एवं अन्य क्षेत्रीय दलों से गए। उन्होंने चुनाव आयोग और ईडी पर भी निशाना साधा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा उड़ा रहा लोकतंत्र का मजाक: सुप्रियो

    भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2024 में बिना चुनाव लड़े और जीते ही विदेशों से आमंत्रण मिल रहा है। यह हास्यापद स्थिति है और लोकतंत्र का मखौल उड़ रहा है।

    मोदी के इस दावे के पीछे की सच्चाई कुछ और है। इलेक्शन कमीशन तो केवल चुनाव की तिथि घोषित करेगी, मगर चुनाव तो असल में ईडी कराएगा। इसकी पटकथा पिछले दो सालों से लिखी जा रही है। झारखंड सहित कई राज्य इसके उदाहरण हैं।

    कांग्रेस युक्त बनकर रह गई भाजपा: झामुमो

    भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का नारा देते-देते कांग्रेस युक्त भाजपा बनकर रही गई। भाजपा के दस साल के शासन में कई चीजों की परिभाषा बदल गई। देश में दूसरा किसान आंदोलन शुरू हो चुका है।

    किसानों को नजरबंद कर दिया गया है। किसान सरकार से एमएसीपी मांगते हैं, तो सरकार उन्हें इनोवेशन एग्रीकल्चर का प्रस्ताव देती है। यानि किसान धान, मक्का और गेंहू की खेती नहीं करें। वे कारपोरेट घरानों के लिए दाल और कपास की खेती करें।

    सीट शेयरिंंग पर बन चुकी है सहमति: सुप्रियो

    भाजपा के आदिवासी एवं दलित प्रेम का उन्होंने उपहास उड़ाया। कहा कि हेमंत सोरेन पूरे देश में घूमेंगे।  सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड को लेकर लोकसभा चुनाव के सीट शेयरिंग पर सहमति बन चुकी है।

    जल्द ही सीट और संभावित प्रत्याशियों का एलान कर दिया जाएगा। बिहार और ओडिशा में थोड़ा पेंच फंसा है, जिसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा का भी चुनाव होना है। बंगाल पर भी सहमति बहुत जल्द बन जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Shibu Soren : शिबू सोरेन के आय से अधिक संपत्ति मामले की सुनवाई आज; क्‍या मिलेगी राहत?

    यह भी पढ़ें: गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से छिना राइट टाइम का टैग, लगा लेटलतीफी का धब्बा; दुमका तक विस्तार के बाद से बिगड़ी चाल