2000 साल से साइबेरिया से झारखंड आ रहे 39 प्रजातियों के विदेशी पक्षी; अब पतरातू डैम में जुटेंगे देशभर के एक्सपर्ट
रांची में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वानिकी कांग्रेस में राज्य की आर्द्र भूमि और साइबेरिया व मध्य एशिया से आने वाले प्रवासी पक्षियों पर विशेष सत्र होगा।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
राष्ट्रीय वानिकी कांग्रेस में आर्द्र भूमि पर विशेष सत्र।
साइबेरिया, मध्य एशिया से प्रवासी पक्षियों का आगमन।
झारखंड के वेटलैंड्स पारिस्थितिकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राज्य ब्यूरो, रांची। रांची में 10 से 12 दिसंबर तक आयोजित होने वाले नेशनल फॉरेस्ट्री कांग्रेस में राज्य की आर्द्र भूमि (वेटलैंड) पर साइबेरिया और सेंट्रल एशिया से आने वाले प्रवासी पक्षियों पर चर्चा के लिए विशेष सत्र का आयोजन होगा।
इसमें देशभर के वेटलैंड विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। झारखंड में साहिबगंज, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ में हजारों साल पुराने वेटलैंड हैं जहां 39 प्रकार के प्रवासी पक्षी पिछले दो हजार साल से आ रहे हैं।
नवंबर के प्रारंभ में इनका प्रवास होता है जो मध्य जनवरी तक रहता है। वन एवं पर्यावरण विभाग ने फारेस्ट्री कांग्रेस के वेटलैंड एवं माइग्रेटरी वर्ड सत्र में इनके आने से राज्य की पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत करने की योजना बनाई है।
आर्द्र भूमि और पारिस्थितिकी विज्ञान के विशेषज्ञ विवेक चौधरी ने बताया कि झारखंड के वेटलैंड बड़ी मात्रा में आक्सीजन उत्पन्न करते हैं।
ये प्रवासी पक्षी आर्द्र भूमि पर उगने वाले वनस्पति के लिए परिवहन का काम करते हैं जिससे परागण, बीजों का स्थानांतरण जैसा काम आसान होता है। राज्य सरकार ने अध्ययन कराकर वेटलैंड की स्थिति का सर्वे कराया है जिसमें इसपर अतिक्रमण की जानकारी मिली है।
पतरातू डैम में प्रवासी पक्षियों की उपस्थिति में होगी चर्चा
फारेस्ट्री कांग्रेस में आए विशेषज्ञ परिचर्चा के दौरान पतरातू डैम स्थल पर जाकर प्रवासी पक्षियों की गतिविधियों को देखेंगे। वन एवं पर्यावरण विभाग ने डैम के आसपास की संरक्षित वनस्पति का सर्वे कराया है।
दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रवासी पक्षियों के व्यवहार पर अध्ययन के लिए विशेषज्ञों का कैंप वहीं लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- रांची से बिहार जाने वाले यात्रियों की उमड़ी भीड़, ट्रेनों में टॉयलेट के रास्ते तक खड़े रहे यात्री
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।