विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Weather: मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू! बारिश के बाद अब बदलेगा मौसम; ठंड की एंट्री

By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
Published: Sun, 11 Oct 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

झारखंड में मानसून की विदाई का समय नजदीक है, जिसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। रविवार से आसमान साफ होने ...और पढ़ें

रविवार से झारखंड में आसमान साफ, मौसम शुष्क।

रविवार से झारखंड में आसमान साफ, मौसम शुष्क।

HighLights

  1. रविवार से झारखंड में आसमान साफ, मौसम शुष्क।

  2. 11 अक्टूबर से अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने के आसार।

  3. 12-13 अक्टूबर तक मानसून की विदाई की संभावना।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में मानसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। शनिवार को राज्य के 11 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। अब आज रविवार, 11 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ होने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में बारिश के दौर के बाद अब धीरे-धीरे ठंड की आहट भी महसूस होने लगेगी।

इन 11 जिलों में थी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में हल्की बारिश के आसार थे। इन इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी।

11 अक्टूबर से साफ होगा आसमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार से झारखंड के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके बाद राज्य में मौसम शुष्क हो सकता है। वहीं, 12 से 13 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड से पूरी तरह विदा होने का अनुमान जताया गया था।

सुबह-शाम बढ़ेगा ठंड का अहसास

मानसून की विदाई के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने की संभावना है। हालांकि, दिन के तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है। 

यह भी पढ़ें- बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD ने जारी किया अपडेट

यह भी पढ़ें- Weather Today: पीलीभीत में झमाझम बारिश से तराई का मौसम हुआ सुहावना, आज का ताजा अपडेट