Weather Today: पीलीभीत में झमाझम बारिश से तराई का मौसम हुआ सुहावना, आज का ताजा अपडेट
पीलीभीत में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम ...और पढ़ें

Weather Today:
HighLights
शुक्रवार को पीलीभीत में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हुआ।
बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मिला-जुला मौसम बताया।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। Weather Today: तराई क्षेत्र में शुक्रवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद खुशनुमा रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही ने मौसम को सुहावना कर दिया था, वहीं दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था।
आसमान में छाए बादलों के कारण धूप का असर नहीं के बराबर रहा। दोपहर होते-होते काले और घने बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। कुछ देर तक हुई इस जोरदार बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश थमने के बाद भी दोपहर बाद आसमान में बादल डेरा डाले रहे, जिसके चलते पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा।
आने वाले दिनों में मौसम मिला-जुला रहेगा
जिले का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर 99 से 75 प्रतिशत के बीच रहा। जिले का एक्यूआई महज 32 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम मिला-जुला रहेगा।
यह भी पढ़ें- एटा में किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, आठ जगहों पर लगेंगे आटोमैटिक वेदर स्टेशन
आज के मौसम का अनुमान
शनिवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
