विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Weather: अभी तो शुरुआत है! रांची समेत कई जिलों में अगले 3 दिन बढ़ेगी कनकनी; 5 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:00 AM (IST)

Jharkhand Weather: राजधानी रांची में ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है, बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री लुढ़का है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की और गिरावट की संभावना जताई है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. झारखंड में अगले 3 दिन बढ़ेगी कनकनी, 5 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान।

  2. रांची समेत कई जिलों में सुबह छाएगा कोहरा, रात में बढ़ेगी ठंड।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के साथ अब दिन में भी लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण सुबह घर से निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसका सीधा असर रांची के मौसम पर भी पड़ेगा। रात और सुबह के समय ठंड का प्रभाव बढ़ेगा।

इसके बाद अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में भी विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। यानी दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और रात में ठंड परेशान करेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा और कुहासा छाया रह सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है।रांची के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.5 डिग्री कम है।

वहीं, न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक बना हुआ है।

29 नवंबर तक 11 डिग्री रह सकता है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 12 डिग्री रहा है। 26 नवंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम 11 डिग्री, 27 नवंबर को 24 और 11 डिग्री, 28 नवंबर को 24 और 11 डिग्री तथा 29 नवंबर को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बारिश की संभावना नहीं, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रांची में बारिश दर्ज नहीं की गई। राज्य के अन्य मौसम केंद्रों पर भी बारिश की गतिविधि शून्य रही। वहीं एक दिसंबर तक झारखंड के किसी भी हिस्से के लिए विशेष मौसमी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

कुल मिलाकर आने वाले दिनों में रांची में दिन का मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी। खासकर सुबह टहलने निकलने वाले बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत होगी। 

यह भी पढ़ें- Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में कल सुबह कोहरे से घट सकती है विजिबिलिटी, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें- जिस खांसी को आप मौसम का असर समझ रहे हैं, कहीं वो लंग कैंसर की आहट तो नहीं? जानिए कब Cough Syrup नहीं आता काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।