यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather Today: चुभती-जलती गर्मी से राहत के आसार, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 मई के लिए ऑरेंज ...और पढ़ें

HighLights
- राज्यभर में फिर बदला मौसम का मिजाज, 17 से 21 मई तक बारिश की संभावना
- बारिश से अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है गिरावट
जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Today: झारखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कहीं, बारिश तो कहीं गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले 48 घंटे के अंदर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
18 मई को पूरे राज्य में बारिश के आसार
18 मई को पूरे राज्य में मेघ गर्जन-वज्रपात, तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 17 से 21 मई तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
राजधानी रांची के मौसम का हाल
17 मई को रांची में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 18 मई को रांची में एक-दो जगह हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
राजधानी रांची सहित अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
19 मई को रांची में धुंध वाली धूप के साथ अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
20 मई को राजधानी रांची समेत राज्य के 20 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राज्य के शेष चार जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में गर्मी और उमस महसूस होगी।
अधिकतम तापमान में होगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। तापमान में गिरावट 17 से लेकर 21 मई तक हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री से लेकर 34 डिग्री हो सकता है। साथ ही, न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
शुक्रवार को कैसा रहा मौसम
शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शुक्रवार को राज्य के पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है।
इसमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, जमशेदपुर, चाइबांसा, सराईकेला-खारसवां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड, साहेबगंज आदि शामिल है।
ये भी पढ़ें
