विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, आंधी-तूफान के साथ इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Published: Sat, 17 May 2025 07:28 AM (IST)

बिहार में रविवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना है जिससे भीषण गर्मी का सितम झेल ...और पढ़ें

रविवार से बिहार के मौसम में बदलाव के आसार
रविवार से बिहार के मौसम में बदलाव के आसार

HighLights

  1. प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
  2. पश्चिमी एवं उत्तर पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने की संभावना है। रविवार से मौसम में बदलाव आने के साथ प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार हैं। पश्चिमी एवं उत्तर पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार से फिर बदलेगा मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो से तीन दिनों के दौरान दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है।

बिहार की राजधानी पटना समेत अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार रविवार से पटना सहित प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार हैं। प्रदेश में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी पटना सहित कई जिलों में गिरा पारा

शुक्रवार को पटना समेत अधिसंख्य जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 38.0 डिग्री सेल्सियस व 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

किशनगंज में हुई 36.2 मिमी बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज व अररिया में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज में 36.2 मिमी, दिघलबैंक में 12 मिमी, ठाकुरगंज में आठ मिमी एवं अररिया के सिकटी में 4.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना व आसपास इलाकों में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
पटना 38.0 27.0
गया 42.7 28.6
भागलपुर 34.7 26.2
मुजफ्फरपुर 35.2 26.4

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में 43 डिग्री के टॉर्चर से राहत मिलने के आसार, IMD ने बारिश को लेकर दी गुड न्यूज