विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार में 43 डिग्री के टॉर्चर से राहत मिलने के आसार, IMD ने बारिश को लेकर दी गुड न्यूज

Published: Fri, 16 May 2025 07:28 AM (IST)

बिहार के दक्षिणी भागों में भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है। नमी बढ़ने की वजह से लोगों को उमस ...और पढ़ें

17 मई से फिर बदलेगा बिहार का मौसम
17 मई से फिर बदलेगा बिहार का मौसम

HighLights

  1. 40.5 डिग्री सेल्सियस पटना का अधिकतम तापमान
  2. 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा सबसे गर्म

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। दिन के साथ रात भी गर्म रहेगी। नमी में वृद्धि होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 24 जिले गर्म व आर्द्र दिन रहेगा। बांका व शेखपुरा में लू (हीट वेव) को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश के आसार

प्रदेश के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया और किशनगंज जिले में मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा की संभावना है।

इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 72 घंटों के बाद दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है।

17 मई से मिल सकती है गर्मी से राहत

17 मई से मौसम में सुधार की संभावना है। 17-20 मई के दौरान प्रदेश में मेघ गर्जन, वज्रपात व कुछ स्थानों पर वर्षा होने से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार है।

पटना सहित 18 जिलों के तापमान में आंशिक गिरावट

गुरुवार को पटना सहित 18 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 40.5 डिग्री सेल्सियस एवं 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में लू (हीट वेव) का प्रभाव बना रहा।

इन जिलों में हुई बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किशनगंज, पश्चिम चंपारण, अररिया एवं सिवान जिले छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में 17.4 मिमी, पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 0.6 मिमी, अररिया में 0.5 मिमी एवं सिवान के बड़हरिया में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, शेष जिलों में गर्म दिन व रात्रि का असर बना रहा।

शहरों का तापमान व आर्द्रता 

शहर
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
नमी
डेहरी 43.6 20
गया 43.1 21
बक्सर 42 18
औरंगाबाद 42 16
शेखपुरा 41.6 25
अरवल 41.1 15
बिक्रमगंज 41.1 13
गोपालगंज 40.9 52
पटना 40.5 35
छपरा 40.4 31
जीरादेई 40.4 17
वाल्मीकि नगर 40 42
बांका 40 55

बिहार की राजधानी पटना समेत अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में बदलने वाला है मौसम, इन 7 जिलों में आंधी-तूफान के साथ गिरने की चेतावनी

दिल्ली एनसीआर में आंधी-बारिश की चेतावनी, यूपी-बिहार में पड़ेगी भीषण गर्मी; पहाड़ों पर भी राहत नहीं