Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: भीषण गर्मी के बीच मौसम ने मारी पलटी, आंधी-तूफान के साथ इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

    Updated: Fri, 16 May 2025 07:51 AM (IST)

    रांची और आसपास के इलाकों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 19 मई तक आंशिक बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश की संभावना जत ...और पढ़ें

    Hero Image
    रांची व आसपास के क्षेत्रों में हुई वर्षा, मिली गर्मी से राहत

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को हुई वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। रात करीब नौ बजे हुई वर्षा के बाद ठंडी हवा बहने लगी। बता दें कि गुरुवार को रांची व आसपास के जिलों में दिनभर आंशिक बादल तो छाए रहे, लेकिन तेज गर्मी ने आमजनों का पसीना निकाल दिया। वहीं, शाम के बाद चल रही ठंडी हवा और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन जिलों में हीटवेव की चेतावनी

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 16 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह के अलावा दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    उत्तर पश्चिमी हिस्से में बारिश के आसार

    साथ ही 16 और 17 मई को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़ शेष हिस्सों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    राजधानी रांची सहित अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

    इन जिलों में बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों में 19 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

    18 मई से बदलेगा मौसम

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों यानी 16 और 17 मई को अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 18, 19 और 20 मई को तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिसके बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

    24 घंटे में कई स्थानों में गिरी बिजली

    झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने की घटनाओं के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 44.4 मिमी पश्चिम सिंहभूम के हटगम्हरिया में हुई।

    वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें

    दिल्ली एनसीआर में आंधी-बारिश की चेतावनी, यूपी-बिहार में पड़ेगी भीषण गर्मी; पहाड़ों पर भी राहत नहीं

    Jharkhand Weather Today: तपती गर्मी से राहत के आसार, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश; यलो अलर्ट जारी